न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार चुनाव 2025: सुशांत सिंह राजपूत की बहन उतरीं चुनावी मैदान में, इस पार्टी ने थमाया टिकट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में नया मोड़—सुशांत सिंह राजपूत की बहन दिव्या गौतम माले के टिकट पर दीघा सीट से चुनाव लड़ेंगी। माले और भाकपा दोनों ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। लेफ्ट पार्टियां इस बार बिहार चुनाव में बड़ी भूमिका निभाने की तैयारी में हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Oct 2025 3:43:50

बिहार चुनाव 2025: सुशांत सिंह राजपूत की बहन उतरीं चुनावी मैदान में, इस पार्टी ने थमाया टिकट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का सियासी पारा तेजी से चढ़ता जा रहा है। सीट बंटवारे पर महागठबंधन में अभी चर्चाएं जारी हैं, लेकिन इससे पहले ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) लिबरेशन ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुनावी रणभेरी बजा दी है। इस सूची में सबसे चर्चित नाम दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की ममेरी बहन दिव्या गौतम का है, जिन्हें माले ने दीघा विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है।

माले ने की उम्मीदवारों की घोषणा

माले ने इस बार कई नए चेहरों पर दांव लगाया है। दीघा से दिव्या गौतम के अलावा, घोषी से रामबली सिंह, तरारी से मदन सिंह चंद्रवंशी, और आरा से एक बार फिर क्यामुद्दीन अंसारी को टिकट दिया गया है। वहीं, पालीगंज से विधायक संदीप सौरभ दोबारा चुनाव मैदान में उतरेंगे, जबकि अगियांव (सुरक्षित) सीट से शिवप्रकाश रंजन को प्रत्याशी बनाया गया है।

“18 सीटों पर तय है मुकाबला” – दीपांकर भट्टाचार्य

पार्टी के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने बताया कि माले अब तक कम से कम 18 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुकी है, जबकि कुछ अन्य सीटों पर बातचीत जारी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के उम्मीदवार मंगलवार से नामांकन दाखिल करना शुरू कर देंगे। भट्टाचार्य ने यह भी स्पष्ट किया कि भले ही महागठबंधन में सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन माले अपनी तैयारियों को लेकर पूरी तरह सक्रिय है।

भाकपा ने भी जारी की अपनी सूची

इधर, महागठबंधन के एक और घटक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने भी छह प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने इन उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह (सिंबल) भी सौंप दिए हैं। इनमें शामिल हैं —

रामरतन सिंह – तेघड़ा से

सूर्यकांत पासवान – बखरी से

संजय कुमार यादव – बांका से

अवधेश कुमार राय – बछवाड़ा से

रामनारायण यादव – झंझारपुर से

राकेश कुमार पांडेय – हरलाखी से

भाकपा ने बताया कि इन नामों पर जिला समितियों की सहमति मिल चुकी है और अनुशंसा राज्य सचिव मंडल को भेज दी गई है।

महागठबंधन में सीटों पर मंथन जारी

सूत्रों के मुताबिक, ये छह सीटें महागठबंधन के भीतर भाकपा को दी गई हैं। वहीं, पार्टी ने अतिरिक्त रूप से गोह, बेलदौर और केसरिया सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग भी रखी है। माले और भाकपा दोनों की सक्रियता से यह साफ है कि लेफ्ट पार्टियां इस बार बिहार चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाने की तैयारी में हैं।

दिव्या गौतम की उम्मीदवारी पर चर्चा तेज

सुशांत सिंह राजपूत की बहन दिव्या गौतम के चुनावी मैदान में उतरने से दीघा सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दिव्या न केवल सुशांत की लोकप्रियता का फायदा उठा सकती हैं, बल्कि माले की जमीनी पकड़ को भी और मजबूत करेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप