न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार चुनाव 2025: लल्लू मुखिया सहित 6 के खिलाफ FIR, तेजस्वी यादव की चुनावी सभा भी जांच के दायरे में

बिहार चुनाव 2025 में पंडारक से लल्लू मुखिया समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, तेजस्वी यादव की सभा में भी आचार संहिता उल्लंघन की जांच शुरू। पुलिस ने मतदाताओं को सुरक्षित मतदान का भरोसा दिलाया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Nov 2025 11:02:18

बिहार चुनाव 2025: लल्लू मुखिया सहित 6 के खिलाफ FIR, तेजस्वी यादव की चुनावी सभा भी जांच के दायरे में

गलवार में पंडारक के रहने वाले करण कुमार ने पंडारक थाने में लल्लू मुखिया सहित 6 नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, करण कुमार ने बताया कि सोमवार को वह घर लौट रहे थे, जब आरोपियों ने उन्हें अपनी गाड़ी में बैठा लिया और राजद के पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव बनाया।

विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीण एसपी अपराजित लोहान ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि छह लोगों को नामजद किया गया है और जांच प्रक्रिया जारी है। जांच पूरी होने के बाद विधि के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

लल्लू मुखिया ने आरोपों को निराधार बताया और कहा कि पंडारक उनका क्षेत्र नहीं है। उनका विधानसभा क्षेत्र केवल ढिबर पंचायत तक सीमित है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे पिछले आठ दिनों से पंडारक नहीं गए हैं और चुनाव आयोग द्वारा उन्हें प्रदान किया गया अंगरक्षक हमेशा उनके साथ है।

तेजस्वी यादव की सभा में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन

बाढ़ जिले के गुलाबबाग स्थित राधा कृष्ण पार्क में राजद की चुनावी सभा के दौरान अभिकर्ता रणवीर कुमार यादव पर भी मामला दर्ज किया गया है। सीओ नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मंच पर केवल दस लोगों को बैठने की अनुमति थी, जबकि वहां इससे अधिक लोग मौजूद थे।

सभा में करीब एक हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए थे, जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जा रहा है। इसी तरह, जन सुराज पार्टी के अभिकर्ता और प्रत्याशी के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। सीओ ने बताया कि पोस्टर लगाने पर रोक थी, लेकिन इसका उल्लंघन हुआ। पुलिस ने इस मामले में भी जांच शुरू कर दी है।

टाल क्षेत्र में अश्वारोही दल की सक्रिय निगरानी

बाढ़ अनुमंडल के विभिन्न थानों की पुलिस लगातार अपने-अपने थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च आयोजित कर रही है, ताकि मतदाता निर्भीक होकर मतदान कर सकें। पुलिस ने जनता को भरोसा दिलाया कि किसी के दबाव या प्रलोभन में आकर वोट न दें।

पंडारक पुलिस ने भी अपने क्षेत्र में बाइक रैली के माध्यम से कई गांवों का दौरा किया और लोगों से आग्रह किया कि वे स्वतंत्र रूप से मतदान करें। इस अभियान का उद्देश्य मतदाताओं को सुरक्षा और पारदर्शिता का भरोसा दिलाना है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?