न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Bihar Election 2025: कांग्रेस 60 और माले 19 सीटों पर सहमत, महागठबंधन आज करेगा औपचारिक ऐलान!

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। कांग्रेस 60 सीटों पर और भाकपा माले 19 सीटों पर संतुष्ट हुई है। बुधवार को महागठबंधन सीटों का औपचारिक ऐलान करेगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Oct 2025 9:06:41

Bihar Election 2025: कांग्रेस 60 और माले 19 सीटों पर सहमत, महागठबंधन आज करेगा औपचारिक ऐलान!

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर महागठबंधन के घटक दलों में सीट बंटवारे (Mahagathbandhan Seat Sharing) को लेकर चल रही खींचतान अब समाप्त होने की कगार पर है। राजद, कांग्रेस और वाम दलों के बीच जारी विवाद बुधवार तक सुलझ जाने की उम्मीद है।

कांग्रेस और वाम दलों की सहमति

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने 71 सीटों की मांग पर अड़ी थी, लेकिन अब वह 60 सीटों पर संतोष कर रही है। वहीं, भाकपा माले को 30 की बजाय 19 सीटें देने का फैसला हुआ है। अन्य वाम दलों जैसे भाकपा और माकपा ने भी अधिक सीटों की मांग की थी।

विकासशील इंसान पार्टी (Vikasheel Insaan Party – VIP) की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। प्रारंभिक योजना में उसे 18 सीटें आवंटित की गई थीं, लेकिन वाम दलों की सीटें बढ़ने से VIP की सीटें घट सकती हैं।

विवाद सुलझाने के संकेत

कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्य विवाद अब सुलझ चुका है और बुधवार को सीटों का औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा। इसके पहले, कांग्रेस की नाराजगी को देखते हुए राजद ने सोमवार रात को पहले जारी किए गए कुछ उम्मीदवारों के सिंबल वापस ले लिए थे।

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने सोमवार रात दर्जनभर से अधिक उम्मीदवारों को सिंबल जारी किए थे, जिन्हें बाद में इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा किया गया। कांग्रेस ने इसे लेकर आपत्ति जताई और तेजस्वी यादव से नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना था कि घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा तय नहीं हुआ है, फिर सिंबल कैसे जारी किए गए।

इसके बाद राजद ने पास के क्षेत्रों के उम्मीदवारों को बुलाकर उनके सिंबल वापस ले लिए। वहीं दूरदराज के उम्मीदवारों को कहा गया कि वे इसे इंटरनेट से तुरंत हटाएं। राजद के अलावा भाकपा माले, भाकपा और माकपा ने भी कुछ उम्मीदवारों को सिंबल दिए थे, जिन्हें अब तक वापस नहीं लिया गया।

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद पर विवाद

कांग्रेस और राजद के बीच चुनाव से पहले मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पदों को लेकर भी खींचतान बनी हुई थी। कांग्रेस का कहना था कि इन पदों पर निर्णय केवल चुनाव परिणाम के बाद विधायक दल की बैठक में ही लिया जाए।

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी की ओर से उपमुख्यमंत्री पद की मांग को लेकर भी कांग्रेस असंतोष में थी। दोनों पक्षों ने अब इस मसले पर समझौता कर लिया है और मुकेश सहनी अब उपमुख्यमंत्री बनने की जिद नहीं करेंगे।

महागठबंधन के अंदर ये सहमति चुनावी रणनीति को मजबूत बनाने और विरोधी दलों के मुकाबले एकजुट होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अब सबकी नजर बुधवार को होने वाली औपचारिक घोषणा पर टिकी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया