न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार चुनाव 2025: ओवैसी की AIMIM ने जारी की पहली उम्मीदवार सूची, 25 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 25 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। इस बार ओवैसी तीसरे मोर्चे के साथ चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं। जानें पूरी लिस्ट और चुनाव की तारीखें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 19 Oct 2025 2:50:17

बिहार चुनाव 2025: ओवैसी की AIMIM ने जारी की पहली उम्मीदवार सूची, 25 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने 25 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। ओवैसी की पार्टी ने इस बार राज्य में नए राजनीतिक समीकरण के साथ चुनावी रणभूमि में उतरने की तैयारी कर ली है।

AIMIM के प्रत्याशियों की पूरी सूची

अमौर - अख्तरुल ईमान
बलरामपुर - आदिल हसन
ढाका - राणा रणजीत सिंह
नरकटिया - शमीमुल हक
गोपालगंज - अनास सलाम
जोकीहाट - मुर्शीद आलम
बहादुरगंज - तौसीफ आलम
ठाकुरगंज - गुलाम हसनैन
किशनगंज - एडवोकेट शम्स आगाज़
बायसी - गुलाम सरवर
शेरघाटी - शान ए अली खान
नाथनगर - मोहम्मद इस्माइल
सीवान - मोहम्मद कैफ
केवटी - अनीसुर रहमान
जाले - फैसल रहमान
सिकंदरा - मनोज कुमार दास
मुंगेर - डॉ. मुनजिर हसन
नवादा - नसीमा खातून
मधुबनी - राशिद खलील अंसारी
दरभंगा ग्रामीण - मोहम्मद जलाल
गौड़ाबौराम - अख्तर शहंशाह
कस्बा - शाहनवाज आलम
अररिया - मोहम्मद मंजूर आलम
बरारी - मोहम्मद मतिउर रहमान शेरशाहबादी
कोचाधामन - सरवर आलम

तीसरे मोर्चे के साथ मैदान में AIMIM

इस बार AIMIM बिहार में अकेले नहीं, बल्कि एक नए तीसरे मोर्चे के तहत चुनावी मैदान में उतर रही है। इस गठबंधन में भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद की ‘आजाद समाज पार्टी’ (ASP) और स्वामी प्रसाद मौर्य की ‘अपनी जनता पार्टी’ भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ओवैसी ने पहले महागठबंधन (RJD-कांग्रेस) में शामिल होने की कोशिश की थी, लेकिन उनकी पहल को वहां से समर्थन नहीं मिला। ऐसे में AIMIM ने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।

2020 में सीमांचल में दिखाई थी ताकत

2020 के विधानसभा चुनाव में ओवैसी की AIMIM ने मायावती की बीएसपी और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएसपी के साथ गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में पार्टी ने 20 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और 5 सीटों पर जीत हासिल की थी, जो सीमांचल क्षेत्र में उसकी मजबूत पकड़ का संकेत था। हालांकि, बाद में पार्टी के चार विधायक आरजेडी में शामिल हो गए, जिससे AIMIM के पास केवल अख्तरुल ईमान ही एकमात्र विधायक बचे।

चुनाव कार्यक्रम

इस बार बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे।

पहला चरण: 6 नवंबर को मतदान

दूसरा चरण: 11 नवंबर को मतदान

परिणाम घोषणा: 14 नवंबर को
पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया 10 से 17 अक्टूबर तक चलेगी, जबकि दूसरे चरण के लिए नामांकन 13 अक्टूबर से शुरू होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया