न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में डिफेंस कॉरिडोर, मेगा टेक सिटी और बंद चीनी मिलें होंगी चालू; सीएम नीतीश कुमार ने किए बड़े ऐलान

बिहार में नई सरकार के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया। राज्य में डिफेंस कॉरिडोर, मेगा टेक सिटी, फिनटेक सिटी और सेमीकंडक्टर पार्क की स्थापना होगी। बंद पड़ी चीनी मिलें भी चालू होंगी। युवाओं के लिए रोजगार और सरकारी नौकरी के नए अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 25 Nov 2025 2:34:56

बिहार में डिफेंस कॉरिडोर, मेगा टेक सिटी और बंद चीनी मिलें होंगी चालू; सीएम नीतीश कुमार ने किए बड़े ऐलान

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कई महत्वाकांक्षी ऐलान किए हैं। सीएम ने कहा कि राज्य में युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार और सरकारी नौकरी उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। सात निश्चय-2 के तहत 2020-25 के बीच राज्य में 50 लाख युवाओं को रोजगार और सरकारी नौकरी दी गई। अब अगले पांच वर्षों (2025-30) में लक्ष्य रखा गया है कि 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार प्रदान किया जाएगा।

सीएम ने एक्स पोस्ट पर साझा किया कि नई सरकार के गठन के तुरंत बाद राज्य में उद्योगों को प्रोत्साहित करने और रोजगार के अवसर बढ़ाने हेतु तेजी से काम शुरू कर दिया गया है। बिहार के विकास को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए प्रौद्योगिकी और सेवा आधारित नवाचारों के जरिए न्यू एज इकोनॉमी का निर्माण करना लक्ष्य है।

इस दिशा में बिहार से जुड़े अग्रणी उद्यमियों के सुझाव लिए जाएंगे और योजनाओं एवं नीतियों का निर्धारण किया जाएगा। इसके अलावा बिहार को ‘वैश्विक बैकएंड हब’ और ‘ग्लोबल वर्कप्लेस’ के रूप में स्थापित करने हेतु विशेषज्ञों, अर्थशास्त्रियों और महत्वपूर्ण विभागों के सहयोग से विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

युवा शक्ति को रोजगार में बदलने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की जनसंख्या में युवाओं की हिस्सेदारी काफी अधिक है। इस मानव संसाधन का सही दिशा में उपयोग करने पर बिहार देश के सबसे तेजी से विकसित होने वाले राज्यों में शामिल हो सकता है। इसी उद्देश्य से बिहार को पूर्वी भारत का नया टेक्नोलॉजी हब बनाने की योजना बनाई गई है। इसके तहत राज्य में डिफेंस कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, मेगा टेक सिटी और फिनटेक सिटी स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही उद्योगों के विस्तार और रोजगार सृजन के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

बंद चीनी मिलों को पुनः चालू किया जाएगा

सीएम ने यह भी घोषणा की कि राज्य में नई चीनी मिलों की स्थापना और बंद पड़ी मिलों को फिर से चालू करने के लिए नीति और योजना तैयार की गई है। साथ ही राज्य के प्रमुख शहरों को बेहतर और आकर्षक बनाने के लिए नई तकनीकों का उपयोग करते हुए बिहार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन की स्थापना की जाएगी।

इन सभी पहलों के क्रियान्वयन और निगरानी के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। यह समिति उद्योगों को बढ़ावा देने और युवाओं के लिए रोजगार सृजन से संबंधित कार्यों का संचालन करेगी।

औद्योगीकरण को नई गति देने का संकल्प

पिछले कुछ वर्षों में बिहार में औद्योगीकरण की गति बढ़ी है। नई सरकार दुगुनी ताकत से राज्य में बड़े पैमाने पर उद्योग लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए औद्योगिक कॉरिडोर, उच्च गुणवत्ता वाली आधारभूत संरचना, सशक्त पावर सप्लाई, जल प्रबंधन और कुशल मानव संसाधन की आवश्यकता है, जो अब बिहार में उपलब्ध हैं। अगले पांच वर्षों में उद्योगों के विकास और युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार ने कार्ययोजना पहले ही शुरू कर दी है और जो काम शुरू किया जाता है उसे पूरा करना हमारी प्राथमिकता होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया