न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

काउंटी की ओर मुड़े युजवेन्द्र चहल, टीम इंडिया में नहीं मिली थी जगह, कैंट से खेलेंगे

एशिया कप और वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम में नहीं चुने गए लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने काउंटी चैंपियनशिप के तीन मैचों में खेलने के लिए इंग्लिश काउंटी टीम कैंट के साथ अनुबंध किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 07 Sep 2023 4:14:13

काउंटी की ओर मुड़े युजवेन्द्र चहल, टीम इंडिया में नहीं मिली थी जगह, कैंट से खेलेंगे

नई दिल्ली। एशिया कप और वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम में नहीं चुने गए लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने काउंटी चैंपियनशिप के तीन मैचों में खेलने के लिए इंग्लिश काउंटी टीम कैंट के साथ अनुबंध किया है। चहल कैंट के नॉटिंघमशर और लंकाशर के खिलाफ होने वाले घरेलू मैच तथा समरसेट के खिलाफ उसके मैदान पर होने वाले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।

युजवेंद्र चहल ने इस काउंटी टीम के बयान में कहा,‘‘इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में खेलना मेरे लिए रोमांचक चुनौती है और मैं इसको लेकर बेहद उत्साहित हूं।’’ वह कैंट की तरफ से खेलने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बनेंगे। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह जून-जुलाई में कैंट की तरफ से पांच मैचों में खेले थे जिनमें उन्होंने 13 विकेट हासिल किए थे।

केंट ने कहा?

केंट ने युजवेंद्र चहल को लेकर कहा, “केंट क्रिकेट को क्लब के शेष काउंटी चैंपियनशिप मैचों के लिए भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के साथ अनुबंध करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।” चहल ने अब तक 33 प्रथम श्रेणी मैचों में 87 विकेट लिए हैं, जिसमें रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद के खिलाफ हरियाणा के लिए 44 रन देकर 6 विकेट शामिल है।

चहल को एशिया कप और वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिली

युजवेंद्र चहल को पिछले महीने एशिया कप के लिए चुनी गई 17 सदस्यीय टीम इंडिया में जगह नहीं मिली थी। इसके बाद 6 सितंबर को वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में भी शामिल नहीं किया गया। चहल को वर्ल्ड कप और एशिया कप के टीम में शामिल न किए जाने से काफी लोग हैरान हैं। पिछले कुछ महीनों में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है।

रोहित शर्मा ने कहा

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने युजवेंद्र चहल के लिए कहा, “किसी के लिए कोई दरवाजे बंद नहीं हैं। युजवेंद्र चहल ने सफेद गेंद से काफी क्रिकेट खेला है और अगर हमें उसकी जरूरत होगी तो हम उसे टीम में शामिल करने के तरीके ढूंढेंगे।” वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम इंडिया में स्पिनर्स की बात करें तो कुलदीप यादव के अलावा रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल टीम में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत