न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 क्रिकेट में युजवेन्द्र चहल ने स्थापित किया कीर्तिमान, प्लेइंग इलेवन में बना पाएंगे जगह इस पर है संशय

ऐसा नहीं है कि युजवेन्द्र चहल का चयन टी20 वर्ल्ड कप के लिए पहली बार हुआ है। इससे पहले भी उन्हें 2021 और 2022 में हुए विश्व कप की टीम में शामिल किया गया था, लेकिन इस दौरान उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इस बार भी उनके चयन के बाद यह संशय बना हुआ है कि क्या वे मैदान पर उतरने वाले 11 खिलाड़ियों में शामिल होंगे या उन्हें बाहर ही बैठाया जाएगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 08 May 2024 10:50:56

T20 क्रिकेट में युजवेन्द्र चहल ने स्थापित किया कीर्तिमान, प्लेइंग इलेवन में बना पाएंगे जगह इस पर है संशय

आगामी 2 जून से वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाले T20 World Cup के लिए टीम इंडिया चयन किया जा चुका है। इस टीम में भारत के बेहतरीन स्पिनर युजवेंद्र चहल का नाम भी शामिल है। ऐसा नहीं है कि युजवेन्द्र चहल का चयन टी20 वर्ल्ड कप के लिए पहली बार हुआ है। इससे पहले भी उन्हें 2021 और 2022 में हुए विश्व कप की टीम में शामिल किया गया था, लेकिन इस दौरान उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इस बार भी उनके चयन के बाद यह संशय बना हुआ है कि क्या वे मैदान पर उतरने वाले 11 खिलाड़ियों में शामिल होंगे या उन्हें बाहर ही बैठाया जाएगा।

इन दिनों भारत में IPL का दौर चल रहा है, जहाँ युजवेन्द्र राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे हैं। उन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लेते हुए टी-20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। वो इस फॉर्मेट में इस उपलब्धि को हासिल करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। चहल ने क्रिकेट के इस फॉर्मेट में अपने 350 विकेट पूरे कर लिए हैं और वो ऐसा करने वाले भारत के पहले स्पिनर हैं। उन्होंने यह उपलब्धि मंगलवार 7 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के खेले गए मैच के दौरान हासिल की। इस मुकाम पर पहुँचने के लिए उन्होंने दिल्ली कैपिटल के कप्तान ऋषभ पंत को अपना 350वाँ शिकार बनाया।

गौरतलब है कि चहल ने इस मैच में 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 48 रन देकर 1 विकेट हासिल किया और इसी के साथ वो 350 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए। 33 वर्षीय ने अब तक भारत के लिए 80 टी-20आई मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 96 विकेट हासिल किए हैं। वहीं आईपीएल में 156 मैच खेलते हुए 201 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा उन्होंने 53 विकेट घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए हासिल किए हैं और अब इस सूची में सबसे ऊपर पहुंच गए हैं।

टी-20 क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो इसमें मुंबई इंडियंस के अनुभवी स्पिनर पीयूष चावला दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। चावला ने 310 विकेट अपने नाम किए हैं, वहीं तीसरे नंबर पर दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन मौजूद हैं, जिन्होंने अपने टी-20 करियर में अब तक कुल 306 विकेट अपने नाम किए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत