न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20WC: आप मुझे बताएँ रन कहाँ बनाऊँ? घर पर. . . . .आपस में भिड़े अहमद शहजाद और शाहीद अफरीदी, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें शाहिद अफरीदी और अहमद शहजाद आपस में भिड़ते हुए दिख रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 11 Jun 2024 12:13:19

T20WC: आप मुझे बताएँ रन कहाँ बनाऊँ? घर पर. . . . .आपस में भिड़े अहमद शहजाद और शाहीद अफरीदी, वीडियो वायरल

T20WC में भारत के हाथों पाकिस्तान को असम्भव सी प्रतीत होती हुई हार का सामना करना पड़ा। इससे पाकिस्तान क्रिकेट में जबरदस्त उबाल आ गया है। पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी टीम पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। पाक टीम को हर क्षेत्र में—फील्डिंग, बल्लेबाजी और गेंदबाजी—आलोचना का शिकार होना पड़ा है। विशेष रूप से फील्ड़िंग को लेकर। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें शाहिद अफरीदी और अहमद शहजाद आपस में भिड़ते हुए दिख रहे हैं। शहजाद ने अफरीदी पर गंभीर सवाल दाग दिया, जिसका उनके पास कोई जवाब नहीं था। शहजाद का सवाल सुनने के बाद अफरीदी की मानिए बोलती बंद हो गई थी।

वीडियो में शहजाद कहते हैं, "जिस टाइम आप (अफरीदी) कप्तान थे..." शहजाद इतना ही बोल पाते हैं कि अफरीदी उनकी बात काटकर कहते हैं, "मैं सिर्फ आपसे यही चाहता हूं कि जहां आपको मौका मिले आप सिर्फ रन करो। अपने बेगम बच्चों को इंजॉय करो। लाइफ को इंजॉय करो।"

फिर शहजाद ने कहा, "शाहिद भाई मैं भी तो यही बोलता हूं कि रन बनना चाहता हूं, लेकिन रन बनाने के लिए जो प्लेटफॉर्म है उनको मना तो न किया जाए। मैं आपसे पूछता हूं जब पीएसएल में मुझे टीमें लेना चाहती हैं तो कौन मना कर देता है। आप मुझे बताएं कि रन कहाँ करूं? घर पर?" बस इसके बाद वीडियो खत्म हो जाती है।

ज्ञातव्य है कि अहमद शहजाद को विराट कोहली का डुप्लिकेट कहा जाता था और एक वक़्त पर वह पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेलते थे। लेकिन धीरे-धीरे उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट से दूर कर दिया गया। इसके अलावा पाकिस्तान सुपर लीग में शहजाद को नहीं चुना गया। डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार अच्छा परफॉर्म कर रहे शहजाद को पाकिस्तान सुपर लीग से दूर रखा गया, जिसके बाद उन्हें आखिर में पीएसएल से संन्यास लेना पड़ा।

गौरतलब है कि अहमद शहजाद ने पाकिस्तान के लिए 13 टेस्ट, 81 वनडे और 59 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। टेस्ट की 25 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 40.91 की औसत से 982 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 4 अर्धशतक लगाए, जिसमें हाई स्कोर 176 रनों का रहा।

इसके अलावा वनडे की 81 पारियों में शहजाद ने 32.56 की औसत से 2605 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 14 अर्धशतक जड़े, जिसमें उनका हाई स्कोर 124 रनों का रहा। बाकी टी20 इंटरनेशनल की 59 पारियों में बैटिंग करते हुए पाकिस्तानी बल्लेबाज़ ने 25.80 की औसत और 114.74 के स्ट्राइक रेट से 1471 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 7 अर्धशतक निकले।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल