न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यासिर शाह के खिलाफ रेप के आरोप में FIR, शोएब मलिक के भतीजे ने तिहरा शतक जमा हासिल की यह उपलब्धि

पाकिस्तान के दिग्गज लेग स्पिनर यासिर शाह एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। यासिर और उनके दोस्त के खिलाफ 14 साल की नाबालिग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 20 Dec 2021 9:10:27

यासिर शाह के खिलाफ रेप के आरोप में FIR, शोएब मलिक के भतीजे ने तिहरा शतक जमा हासिल की यह उपलब्धि

पाकिस्तान के दिग्गज लेग स्पिनर यासिर शाह एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। यासिर और उनके दोस्त के खिलाफ 14 साल की नाबालिग लड़की के रेप के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। इस्लामाबाद के शालीमार पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस अब किशोरी का मेडिकल टेस्ट कराने की तैयारी में है। इस मामले में अभी तक यासिर या फिर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि जब मैंने पुलिस को मामले की जानकारी दी तो यासिर ने कहा कि वह मुझे एक फ्लैट खरीदकर देगा और साथ ही अगले 18 साल तक मेरा खर्चा उठाएगा।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता ने एफआईआर में कहा है कि यासिर और उसके दोस्त फरहान ने कथित तौर पर बंदूक की नोक पर उसके साथ बलात्कार किया। उसके साथ फिल्म भी बनाई और उसे परेशान भी किया। जब व्हाट्सएप पर यासिर से संपर्क किया तो उसने मजाक उड़ाया और कहा कि उसे कम उम्र की लड़कियां पसंद हैं। यासिर ने धमकी दी कि अगर इसकी जानकारी किसी को दी तो 'गंभीर परिणाम' होंगे। यासिर ने कहा कि वह एक बहुत प्रभावशाली व्यक्ति है और उच्च अधिकारी को जानता है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि यासिर और फरहान वीडियो बनाते हैं और नाबालिगों से बलात्कार करते हैं। 35 वर्षीय यासिर ने 46 टेस्ट में 235 विकेट चटकाए हैं। वे 25 वनडे और दो टी20 मैच भी खेल चुके हैं। यासिर ने पिछला टेस्ट अगस्त में किंगस्टन में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।

yasir shah,mohammad huraira,pakistan,shoaib malik,sports news in hindi

मोहम्मद हुराइरा यह कमाल करने वाले पाकिस्तान के दूसरे सबसे युवा क्रिकेटर

पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक के भतीजे मोहम्मद हुराइरा ने सोमवार को इतिहास रच दिया। उन्होंने कायदे आजम ट्रॉफी के एक मुकाबले में बलोचिस्तान के खिलाफ तिहरा शतक ठोका। इसी के साथ वे इस टूर्नामेंट में ट्रिपल सेंचुरी जड़ने वाले पाकिस्तान के दूसरे सबसे युवा क्रिकेटर बन गए। हुराइरा ने 19 साल और 239 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। रिकॉर्ड जावेद मियांदाद (17 साल और 310 दिन) के नाम है। हुराइरा पहली बार प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल रहे हैं।

वे पाकिस्तान के प्रथम श्रेणी इतिहास में 300 के पार पहुंचने वाले दूसरे और कुल आठवें क्रिकेटर हैं। हुराइरा पाकिस्तानी सरजमीं पर 300 के पार स्कोर बनाने वाले 22वें खिलाड़ी हैं। पाकिस्तानी धरती पर विदेशी बल्लेबाजों में वीरेंद्र सहवाग, मार्क टेलर व माइक ब्रेयरली भी तिहरा शतक जमाने में सफल रहे हैं। बलोचिस्तान के खिलाफ नार्दर्न पाकिस्तान के लिए खेल रहे हुराइरा ने 341 गेंद में नाबाद 311 रन बनाए जिसमें 40 चौके और चार छक्के शुमार हैं। इस सीजन में ये उनका तीसरा शतक है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत