Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वेस्टइंडीज को 2-0 से हराकर WTC अंक तालिका में भारत पहुंचा तीसरे स्थान पर

दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारत ने मेहमान वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया। इससे पहले अहमदाबाद में हुए पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने पारी और 140 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। इस प्रदर्शन के साथ भारत ने अपनी लय वापस हासिल की है और डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 14 Oct 2025 12:51:33

वेस्टइंडीज को 2-0 से हराकर WTC अंक तालिका में भारत पहुंचा तीसरे स्थान पर

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-2027 चक्र में टीम इंडिया ने अपनी पहली सीरीज़ जीत दर्ज कर शानदार शुरुआत की है। शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ में 2-0 से हराकर अंक तालिका में महत्वपूर्ण बढ़त बनाई है।

दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारत ने मेहमान वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया। इससे पहले अहमदाबाद में हुए पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने पारी और 140 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। इस प्रदर्शन के साथ भारत ने अपनी लय वापस हासिल की है और डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका शीर्ष पर कायम

डब्ल्यूटीसी 2025-27 चक्र की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया इस समय अंक तालिका में पहले स्थान पर है। कंगारू टीम ने अब तक तीन टेस्ट मुकाबले खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है। 36 अंक और 100% जीत प्रतिशत के साथ ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर मजबूती से काबिज है।

दूसरे स्थान पर श्रीलंका की टीम है, जिसने दो टेस्ट मुकाबलों में एक जीत और एक ड्रा हासिल किया है। उसके खाते में 16 अंक हैं और जीत प्रतिशत 66.67 है, जिसके चलते श्रीलंका भारत से आगे बना हुआ है।

भारत तीसरे स्थान पर

भारत ने इस चक्र में अब तक 7 टेस्ट मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 4 में जीत और 2 में हार मिली है, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा था (इंग्लैंड के खिलाफ)। कुल 52 अंक और 61.90 प्रतिशत जीत के साथ भारत अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है।

आगे क्या है टीम इंडिया का कार्यक्रम

भारत अब अगली टेस्ट सीरीज़ में दक्षिण अफ्रीका की मेज़बानी करेगा। यह सीरीज़ नवंबर 2025 में शुरू होगी। पहला टेस्ट कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 14 नवंबर से खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट असम के एसीए स्टेडियम में 22 नवंबर से शुरू होगा। इस सीरीज़ के साथ भारत अपने घरेलू सीज़न की शुरुआत करेगा और अंक तालिका में अपनी स्थिति मज़बूत करने का मौका पाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027

'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब

मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान

ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली

यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश

कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा

विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल

अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन

शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें

अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती

दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण

किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर

K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश

रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख