न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

WTC Final : हर कोई सोच रहा ड्रॉ के लिए खेलेंगे या देंगे लक्ष्य! शमी ने बताया प्लान

इंग्लैंड के साउथम्पटन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल खेला जा रहा है। मैच में बरसात की ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 23 Jun 2021 11:18:03

WTC Final : हर कोई सोच रहा ड्रॉ के लिए खेलेंगे या देंगे लक्ष्य! शमी ने बताया प्लान

इंग्लैंड के साउथम्पटन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल खेला जा रहा है। मैच में बरसात की बाधा होने के कारण पांच दिन पूरे होने के बाद आज बुधवार को रिजर्व डे का भी इस्तेमाल किया जाएगा। फिलहाल टीम इंडिया बैकफुट पर है। भारत ने पहली पारी में 217 रन बनाए थे। इसके जवाब में कीवी टीम 249 रन बनाने में सफल रही।

मंगलवार को टेस्ट के पांचवें दिन भारत ने स्टंप्स तक दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 64 रन बना लिए थे। अब टीम इंडिया के पास 32 रन की बढ़त है और उसके आठ विकेट बचे हैं। आज बारिश के आसार नहीं है। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों के सामने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों की कड़ी चुनौती रहेगी। हालांकि फैंस के दिमाग में अभी भी यह सवाल कौंध रहा है कि भारत आखिरी दिन ड्रॉ के लिए खेलेगा या न्यूजीलैंड को लक्ष्य देगा।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पांचवें दिन की समाप्ति के बाद टीम इंडिया के प्लान का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया 'सेफ्टी फर्स्ट' का नजरिया अपनाएगी। हमने बारिश के कारण बहुत समय खोया है। तो कुल स्कोर पर कोई चर्चा नहीं हुई। हमने अभी दूसरी पारी शुरू की है और हमें रन बनाने की जरूरत है। हमें ज्यादा से ज्यादा रन बनाने होंगे और फिर देखना होगा कि कितना समय बचा है। उसी के हिसाब से निर्णय लेंगे।

इंग्लैंड में फिलहाल जैसी परिस्थितियां हैं, उसमें कुछ भी हो सकता है, लेकिन हमारे दिमाग में यह पहले से योजना नहीं हो सकती है कि हम उन्हें इतने ओवरों में आउट कर देंगे। आपको 10 विकेट लेने और कुछ ठोस योजनाएं बनाने के लिए समय चाहिए। इससे पहले हमें बोर्ड पर पर्याप्त रनों की जरूरत है।

चार विकेट झटकने वाले शमी ने अपनी गेंदबाजी के बारे में कहा कि जाहिर है जब आप टेस्ट खेलते हैं, तो आप पांच दिनों के लिए एक ही योजना पर टिके नहीं रह सकते। आपको फ्लेक्सिबल होना चाहिए और ट्रैक के अनुसार लाइन सेट करनी चाहिए। हमें टाइट लाइन पर गेंदबाजी करनी थी। लगातार दबाव बनाने के कारण हमें विकेट मिले। जब भी मुझे जिम्मेदारी सौंपी गई है, मैंने अपना शत-प्रतिशत दिया है। मैं एक आक्रामक गेंदबाज हूं जो विकेट के लिए जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?