Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

WPL Auction: ऑक्शन में बना नया रिकॉर्ड, फ्रेंचाइजियों ने लगाया दो अनकैप्ड खिलाड़ियों पर करोड़ों का दांव

महिला प्रीमियर लीग के इस बार के ऑक्शन में एक नया रिकॉर्ड बना है। यहां इस लीग के छोटे से इतिहास की सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी सामने आई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 09 Dec 2023 6:44:36

WPL Auction: ऑक्शन में बना नया रिकॉर्ड, फ्रेंचाइजियों ने लगाया दो अनकैप्ड खिलाड़ियों पर करोड़ों का दांव

मुम्बई। महिला प्रीमियर लीग के इस बार के ऑक्शन में एक नया रिकॉर्ड बना है। यहां इस लीग के छोटे से इतिहास की सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी सामने आई है। इस खिलाड़ी का नाम काशवी गौतम है। काशवी ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है। इसके बावजूद उन्हें ऑक्शन में दो करोड़ दाम मिले हैं। उन्हें गुजरात जायंट्स ने अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाया है।

काशवी ने इसी ऑक्शन में कुछ देर पहले वृंदा दिनेश द्वारा बनाए गए सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा। वृंदा ने भी अब तक इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है लेकिन उन्हें यूपी वारियर्ज ने 1.30 करोड़ रुपए की बड़ी रकम के साथ अपने पाले में शामिल किया। वैसे, ऑक्शन के पहले ही इन दोनों खिलाड़ियों के महंगे बिकने की संभावना जाहिर की जा रही थी।

अंडर-19 में कहर मचाने के साथ बटोरी थी सुर्खियां

20 साल की यह गेंदबाज साल 2020 में अपना नाम सुर्खियों में लाई थी। घरेलू क्रिकेट में अंडर-19 महिला वनडे टूर्नामेंट के एक मुकाबले में इन्होंने हैट्रिक के साथ सारे 10 विकेट चटकाए थे। सीनियर वुमन टी20 ट्रॉफी में भी इन्होंने 7 मैचों में 12 विकेट चटकाए थे। हाल ही में इंडिया-ए की तरफ से खेलते हुए भी इन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। इंग्लैंड-ए के खिलाफ इस गेंदबाज ने दो टी20 मैचों में तीन विकेट लिए थे।

वृंदा दिनेश दूसरी सबसे महंगी अनकैप्ड प्लेयर

22 वर्षीय वृंदा टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं। हाल ही में उन्हें इंडिया-ए की स्क्वाड में जगह मिली थी। ऑफ सीजन में इन्होंने पांचों फ्रेंचाइजियों को ट्रायल दिए थे। वृंदा इस साल की शुरुआत में सीनियर महिला एकदिवसीय प्रतियोगिता में तीसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रही थीं। उन्हें यूपी वारियर्ज ने 1.30 करोड़ रुपए में खरीदा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology