न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

WPL: मुम्बई ने दक्षिण अफ्रीका की इस खिलाड़ी पर दिखाया भरोसा, खर्च किए 1 करोड़ से ज्यादा

वूमेन प्रीमियर लीग की मौजूदा चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ने 35 साल की साउथ अफ्रीकी गेंदबाज शबनीम इस्माइल पर अपना भरोसा दिखाया और उन्हें एक करोड़ 20 लाख रुपये देकर खरीदा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 09 Dec 2023 5:17:56

WPL: मुम्बई ने दक्षिण अफ्रीका की इस खिलाड़ी पर दिखाया भरोसा, खर्च किए 1 करोड़ से ज्यादा

मुम्बई। वूमेन प्रीमियर लीग की मौजूदा चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ने 35 साल की साउथ अफ्रीकी गेंदबाज शबनीम इस्माइल पर अपना भरोसा दिखाया और उन्हें एक करोड़ 20 लाख रुपये देकर खरीदा। मुंबई इंडियंस की टीम के पास इस सीजन की नीलामी में शामिल होने से पहले 2.1 करोड़ रुपये थे और उन्होंने एक करोड़ 20 लाख रूपये देकर इस तेज गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल करते हुए टीम की गेंदबाजी को और मजबूत करने का काम किया। शबनीम वूमेन प्रीमियर लीग के पहले सीजन में यूपी टीम का हिस्सा थीं और उन्हें इस सीजन के लिए इस टीम ने रिलीज कर दिया था।

शबनीम को मिले एक करोड़ 20 लाख रुपये

शबनीम इस्माइल यूपी से रिलीज होने के बाद इस नीलामी में शामिल हुई थीं और उनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये थे। इस तेज गेंदबाज को खरीदने के लिए मुंबई की टीम बेताब नजर आई और जमकर बोली लगाते हुए उन्हें एक करोड़ 20 लाख में खरीदने में सफलता हासिल की। पिछले सीजन में शबनीम ने यूपी के लिए 14 मैचों में 13 विकेट लिए थे और वह इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही थीं।

शबनीम इस्माइल दाएं हाथ की तेज गेंदबाज हैं और वह निचले क्रम पर थोड़ी बहुत बल्लेबाजी भी कर लेती हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए अब तक 113 मैच खेले हैं और इनकी 112 पारियों में उन्होंने 123 विकेट लिए हैं और दो बार 5 विकेट हॉल लेने का भी कमाल किया है। शबनीम का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बेस्ट प्रदर्शन 12 रन देकर 5 विकेट रहा है और उनका इकॉनामी रेट 5.77 का रहा है।

मुंबई इंडियंस की महिला टीम

अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज, हुमैरा काजी, इसाबेल वोंग, जिन्तिमनी कलिता, नताली साइवर, पूजा वस्त्राकर, प्रियंका बाला, सैका इशाक, यास्तिका भाटिया, शबनीम इस्माइल।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत