न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज ने की भारतीय गेंदबाजों की प्रशंसा, कहा - तेज गेंदबाजी अटैक को सेलेब्रेट करना चाहिए

रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से ख्यात रहे इस गेंदबाज ने कल मुम्बई में भारतीय टीम की विजय के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे खुलकर भारतीय तेज गेंदबाजों मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह की प्रशंसा करते नजर आ रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 03 Nov 2023 2:58:29

दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज ने की भारतीय गेंदबाजों की प्रशंसा, कहा - तेज गेंदबाजी अटैक को सेलेब्रेट करना चाहिए

एक वक्त था जब दुनिया में पाकिस्तान क्रिकेट के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का डंका बजता था। पूरी दुनिया में रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से ख्यात रहे इस गेंदबाज ने कल मुम्बई में भारतीय टीम की विजय के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे खुलकर भारतीय तेज गेंदबाजों मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह की प्रशंसा करते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान के इस पूर्व क्रिकेटर ने यह भी कहा है कि भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को अब अपने तेज गेंदबाजी अटैक को सेलेब्रेट करना चाहिए।

इस वीडियो में वह कह रहे हैं, 'टीम इंडिया अब निर्दयी हो चुकी है। यहां से उसे नहीं रोका जा सकता। मैं चाहता हूं कि अब भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को अपने तेज गेंदबाजों को सेलेब्रेट करना चाहिए। आज वानखेड़े में इंडियन पेसर्स की हर गेंद पर शोर हो रहा था और हर हिंदुस्तानी बहुत खुश था। मैं भी खुश था खासकर शमी के लिए क्योंकि उनका रिदम वापस आ चुका है। वह महज तीन मैचों में 14 विकेट ले चुके हैं। सिराज खुलकर भाग रहे हैं। फिर बुमराह तो बहुत ज्यादा घातक हैं।'

अख्तर आगे कहते हुए नजर आते हैं, 'शमी और सिराज को जो कंफर्ट मिला है वो बुमराह से ही मिला है। उसने इन दोनों गेंदबाजों को पुश किया है। बुमराह वाकई घातक है, उसका स्किल सेट गजब है। वह बैटिंग विकेट पर भी बल्लेबाजों को हिलने तक नहीं देता है।'

भारतीय तिकड़ी ने श्रीलंका पर बरपाया कहर

वर्ल्ड कप 2023 में शुक्रवार को भारत-श्रीलंका मैच के दौरान भारतीय फास्ट बॉलिंग तिकड़ी ने कहर बरपा दिया था। मैच की पहली ही गेंद पर बुमराह ने श्रीलंकाई ओपनर को पवेलियन भेज दिया था। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने बैक टू बैक तीन विकेट झटक कर श्रीलंका की हार तय कर दी थी। आखिर में मोहम्मद शमी ने पांच विकेट चटकाते हुए लंकाई पारी को महज 55 रन पर समेट दिया। भारतीय टीम ने यहां 302 रन के विशाल अंतर से जीत दर्ज की।

टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने केवल इसी मैच में ही नहीं बल्कि विश्व कप 2023 के सभी मुकाबलों में काबिल-ए-तारीफ प्रदर्शन किया है। बुमराह-सिराज-शमी की यह तिकड़ी विश्व कप का सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजी आक्रमण नजर आ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'बंगाल का मुख्यमंत्री बंगाली ही होगा, फर्क बस इतना कि वह BJP का होगा', पहले चरण के बाद कोलकाता से अमित शाह के बड़े राजनीतिक दावे
'बंगाल का मुख्यमंत्री बंगाली ही होगा, फर्क बस इतना कि वह BJP का होगा', पहले चरण के बाद कोलकाता से अमित शाह के बड़े राजनीतिक दावे
बिहार विधानसभा सत्र शुरू, सम्राट चौधरी साबित करेंगे बहुमत
बिहार विधानसभा सत्र शुरू, सम्राट चौधरी साबित करेंगे बहुमत
बिहार फ्लोर टेस्ट में सम्राट चौधरी से ज्यादा तेजस्वी यादव पर क्यों टिकी निगाहें, कहीं साथ तो नहीं छोड़ देंगे RJD विधायक?
बिहार फ्लोर टेस्ट में सम्राट चौधरी से ज्यादा तेजस्वी यादव पर क्यों टिकी निगाहें, कहीं साथ तो नहीं छोड़ देंगे RJD विधायक?
दिल्ली मर्डर केस : IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी राहुल मीणा रिमांड पर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज
दिल्ली मर्डर केस : IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी राहुल मीणा रिमांड पर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज
अजित पवार की मौत से जुड़ा ‘काला जादू’? अघोरी पूजा और बकरी बलि के आरोपों से मचा सियासी बवाल
अजित पवार की मौत से जुड़ा ‘काला जादू’? अघोरी पूजा और बकरी बलि के आरोपों से मचा सियासी बवाल
कानपुर कोर्ट में दर्दनाक घटना: 24 वर्षीय वकील ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, व्हाट्सऐप स्टेटस पर छोड़ा भावुक सुसाइड नोट
कानपुर कोर्ट में दर्दनाक घटना: 24 वर्षीय वकील ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, व्हाट्सऐप स्टेटस पर छोड़ा भावुक सुसाइड नोट
उत्तराखंड: चंबा-कोटी रोड पर भीषण हादसा, खाई में गिरी बस; 8 लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड: चंबा-कोटी रोड पर भीषण हादसा, खाई में गिरी बस; 8 लोगों की दर्दनाक मौत
बंगाल चुनाव: 'दीदी का जाना तय, बीजेपी की सरकार बनना निश्चित', अमित शाह का बड़ा दावा, भाजपा को पहले चरण में भारी बढ़त
बंगाल चुनाव: 'दीदी का जाना तय, बीजेपी की सरकार बनना निश्चित', अमित शाह का बड़ा दावा, भाजपा को पहले चरण में भारी बढ़त
कुछ सेकंड की अहमियत क्या होती है, ये वीडियो देखकर समझ आएगा—अंत कर देगा हैरान
कुछ सेकंड की अहमियत क्या होती है, ये वीडियो देखकर समझ आएगा—अंत कर देगा हैरान
IPL Points Table: CSK की दमदार जीत से बदला समीकरण, टॉप-4 में मची हलचल, 3 टीमों की रैंकिंग गिरी
IPL Points Table: CSK की दमदार जीत से बदला समीकरण, टॉप-4 में मची हलचल, 3 टीमों की रैंकिंग गिरी
‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: सातवें दिन गिरावट, फिर भी बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, ‘ओ रोमियो’ को पछाड़ा
‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: सातवें दिन गिरावट, फिर भी बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, ‘ओ रोमियो’ को पछाड़ा
टेक इंडस्ट्री में छंटनी:  Meta और Microsoft के फैसलों से 23,000 नौकरियों पर मंडराया संकट
टेक इंडस्ट्री में छंटनी: Meta और Microsoft के फैसलों से 23,000 नौकरियों पर मंडराया संकट
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के स्क्वाड में बड़ा बदलाव, इंग्लिश लेग स्पिनर रेहान अहमद की एंट्री से गेंदबाजी हुई और मजबूत
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के स्क्वाड में बड़ा बदलाव, इंग्लिश लेग स्पिनर रेहान अहमद की एंट्री से गेंदबाजी हुई और मजबूत
यामी गौतम ने ‘हक’ के लिए किया गहन अध्ययन, कुरान और इस्लामिक कानून की बारीकियों को समझा, डायरेक्टर सुपन वर्मा ने साझा की दिलचस्प बातें
यामी गौतम ने ‘हक’ के लिए किया गहन अध्ययन, कुरान और इस्लामिक कानून की बारीकियों को समझा, डायरेक्टर सुपन वर्मा ने साझा की दिलचस्प बातें