Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023 Final: हार के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम पहुंचे PM मोदी, शमी को लगाया गले, जडेजा से मिलाया हाथ

मैच के तुरन्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वो किया जिसकी उम्मीद खिलाड़ियों को थी और न मैच देखने वाले दर्शकों को। अपने प्रोटोकाल की परवाह न करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी कुर्सी से उठकर सीधे खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम में पहुँचे, जहाँ उन्होंने घर के बुर्जुग की तरह शमी को गले लगाया और दोस्त की तरह जडेजा से हाथ मिलाया। उन्होंने वहाँ पर खिलाड़ियों की हौंसला अफजाई की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 20 Nov 2023 5:42:06

World Cup 2023 Final: हार के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम पहुंचे PM मोदी, शमी को लगाया गले, जडेजा से मिलाया हाथ

अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में कल रविवार को खेले गए विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को आस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा। इस हार से न सिर्फ दर्शक अपितु खिलाड़ी भी पूरी तरह से निराश हो गए। इस मैच को देखने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उस वक्त स्टेडियम में मौजूद थे। मैच के तुरन्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वो किया जिसकी उम्मीद खिलाड़ियों को थी और न मैच देखने वाले दर्शकों को। अपने प्रोटोकाल की परवाह न करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी कुर्सी से उठकर सीधे खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम में पहुँचे, जहाँ उन्होंने घर के बुर्जुग की तरह शमी को गले लगाया और दोस्त की तरह जडेजा से हाथ मिलाया। उन्होंने वहाँ पर खिलाड़ियों की हौंसला अफजाई की।

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पीएम मोदी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में पीएम मोदी उन्हें गले लगाते और ढाढस बंधाते हुए नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर रविवार (19 नवंबर) को अहमदाबाद में हुए भारत-ऑस्ट्रेलिया विश्व कप फाइनल के बाद की है।

टीम इंडिया क्रिकेट का यह महामुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से हार गई थी। इस हार के बाद करोड़ों भारतीय क्रिकेट फैंस तो निराश थे ही, साथ ही टीम इंडिया के हर खिलाड़ी के चेहरे पर भी निराशा झलक रही थी। रोहित शर्मा और मोहम्मद सिराज तो मैदान से जाते वक्त ही रो दिए थे। ऐसे में पीएम मोदी भी अपनी सीट से उठकर सीधे टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम की ओर चल दिए। यहां उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की।

इस दौरान उन्होंने मोहम्मद शमी को गले भी लगाया। मोहम्मद शमी ने यही तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है। शमी ने लिखा है, 'बदकिस्मती से कल हमारा दिन नहीं था। इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान हमारी टीम और मेरा समर्थन करने के लिए मैं सभी भारतीयों को धन्यवाद देना चाहता हूं। पीएम मोदी का ड्रेसिंग रूम में आकर हमारी हौसला अफजाई करने के लिए हम सभी शुक्रगुजार हैं। हम निश्चित तौर पर फिर से वापसी करेंगे।'

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology