न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: बैक-टू-बैक वार्नर ने लगाए शतक, करी सचिन तेंदुलकर की बराबरी, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को खतरा

आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर ने इस सीरीज में देर से आए दुरुस्त आए कहावत को चरितार्थ कर दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 25 Oct 2023 6:04:50

World Cup 2023: बैक-टू-बैक वार्नर ने लगाए शतक, करी सचिन तेंदुलकर की बराबरी, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को खतरा

नई दिल्ली। आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर ने इस सीरीज में देर से आए दुरुस्त आए कहावत को चरितार्थ कर दिया है। विश्व कप 2023 प्रतियोगिता में डेविड वार्नर का बल्ला देर से ही सही लेकिन लय में जरूर लौट आया है। बुधवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में डेविड वार्नर ने विश्व कप 2023 का दूसरा शतक जड़ दिया। डेविड वार्नर का यह टूर्नामेंट में बैक टू बैक शतक है। वार्नर ने 91 गेंद में 11 चौके और 3 छक्कों की मदद से अपनी सेंचुरी पूरी की। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 163 रन की धुंआधार पारी खेली थी।

वार्नर ने की सचिन की बराबरी

नीदरलैंड्स के खिलाफ लगाए शतक के बाद डेविड वार्नर विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है। सचिन के ऑल ओवर वर्ल्ड कप में 6 शतक हैं और अब वार्नर के भी 6 शतक हो गए हैं। वार्नर ने रिकी पोंटिंग (5) और कुमार संगकारा (5) को पीछे छोड़ दिया है। इस सूची में टॉप पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप में 7 शतक पूरे कर लिए हैं। इसमें से 5 तो उन्होंने 2019 के ही वर्ल्ड कप में लगाए थे।

सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले 11वें बल्लेबाज बने वार्नर

डेविड वार्नर वर्ल्ड कप में बैक टू बैक सेंचुरी लगाने वाले ऑस्ट्रेलिया के चौथे बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले मार्क वॉ (1996), रिकी पोंटिंग (2003-07) और मैथ्यू हेडन (2007) ऐसा कर चुके हैं। डेविड वार्नर ने इस शतक के साथ ही साथ सौरव गांगुली के 22 वनडे शतक की भी बराबरी कर ली है। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक शतक जड़ने के मामले में वॉर्नर 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

विश्व कप में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज

7 – रोहित शर्मा

6 – सचिन तेंदुलकर

6 – डेविड वार्नर*

5 – रिकी पोंटिंग

5- कुमार संगकारा

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत