न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: ग्लेन मैक्सवेल से गले मिले विराट, दी जीत की बधाई, गिफ्ट की अपनी जर्सी

उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों के साथ साथ पूरे भारत के लिए गमगीन माहौल में भी अपने आईपीएल साथी ग्लेन मैक्सवेल को खुश कर दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 20 Nov 2023 12:18:25

World Cup 2023: ग्लेन मैक्सवेल से गले मिले विराट, दी जीत की बधाई, गिफ्ट की अपनी जर्सी

भारत को विश्व कप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा, इसके बावजूद टीम इंडिया ने इस पूरी प्रतियोगिता में अपनी एक गहरी छाप प्रतिभागी टीमों पर छोड़ने में सफलता प्राप्त की। इसके साथ ही टीम इंडिया ने कई रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफलता पाई। भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला। विराट कोहली को अपने साथियों को खुश करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों के साथ साथ पूरे भारत के लिए गमगीन माहौल में भी अपने आईपीएल साथी ग्लेन मैक्सवेल को खुश कर दिया। फाइनल मैच के बाद विनिग सेरेमनी के बाद, वे आरसीबी के अपने साथी खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल से गले मिले और उन्हें जीत की बधाई देते हुए अपनी जर्सी गिफ्ट की।

विराट कोहली वर्ल्ड कप 2023 फाइनल की प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान ग्लेन मैक्सवेल से मिले। दोनों ने एक-दूसरे को हग किया। बतौर खिलाड़ी मैक्सवेल जानते थे कि विराट कोहली इस समय किस गम से गुजर रहे होंगे। इसलिए उन्होंने विराट को हग किया और विराट कोहली ने अपनी मैच जर्सी साइन करके ग्लेन मैक्सवेल को दी, जो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी में उनके साथ खेलते हैं। मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे और उन्हीं के बल्ले से विनिंग रन निकले, क्योंकि एक गेंद पहले शतक जड़ने वाले ओपनर ट्रेविस हेड कैच आउट हो गए थे।

ज्ञातव्य है कि विराट कोहली ने वर्ल्ड कप 2023 में 11 पारियों में 95.62 के औसत से और 90.32 के स्ट्राइक रेट से कुल 765 रन बनाए थे। इनमें तीन शतक और 6 अर्धशतक शामिल थे। विराट ने वर्ल्ड कप में 68 चौके और 9 छक्के भी जड़े, लेकिन खिताबी जीत वे टीम को नहीं दिला सके। फाइनल मैच में भी उनके बल्ले से अर्धशतक निकला, लेकिन ये बड़े स्कोर तक पहुंचने के लिए काफी नहीं था, जो ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के सामने बौना साबित हो गया। ट्रेविस हेड ने अकेले दम पर बल्लेबाजी में टीम को जीत दिलाई और वे प्लेयर ऑफ द फाइनल अवॉर्ड हासिल करने में सफल हुए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल