Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: टीम इंडिया के इस खिलाड़ी को मिला बेस्ट फील्डर का मेडल, खुशी से झूमने लगे विराट कोहली

श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड की पारी के चौथे ओवर में खतरनाक बैटर डेवोन कॉनवे का हवा में उड़कर शानदार कैच लपका। कॉनवे ने सिराज की गेंद को लेग साइड में खेला और स्क्वेयर लेग पर फील्डिंग कर रहे श्रेयस ने हवा में गोता लगाकर कैच पकड़ लिया। मैच के बाद उन्हें इस कैच के लिए बेस्ट फील्डर का मेडल मिला।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 23 Oct 2023 3:46:39

World Cup 2023: टीम इंडिया के इस खिलाड़ी को मिला बेस्ट फील्डर का मेडल, खुशी से झूमने लगे विराट कोहली

नई दिल्ली। भारत ने धर्मशाला में खेले वर्ल्ड कप के अपने पांचवें मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। टीम इंडिया को इस जीत की जितनी खुशी हुई, उतनी ही मैच के बाद टीम के ड्रेसिंग रूम में होने वाली सेरेमनी में हुई होगी। मुकाबले के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में बेस्ट फील्डर को मेडल दिया जाता है। इस सेरेमनी का खिलाड़ियों को बेसब्री से इंतजार रहता है। मेडल किसी को भी मिले, पर खुशी में हर खिलाड़ी शरीक होता है। ऐसे ही जैसे, मेडल उसी को मिला हो। फील्डिंग कोच टी दिलीप भी इस सेरेमनी को मजेदार बनाने के लिए तरह-तरह के काम करते रहते हैं।

टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के बाद कहा कि ये सही है कि भारत ने इस मैच में कई कैच छोड़े लेकिन बाद में खिलाड़ियों ने अच्छी फील्डिंग की और रन बचाने के अलावा कई अच्छे कैच भी लपके। खासतौर पर श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड की पारी के चौथे ओवर में खतरनाक बैटर डेवोन कॉनवे का हवा में उड़कर शानदार कैच लपका। कॉनवे ने सिराज की गेंद को लेग साइड में खेला और स्क्वेयर लेग पर फील्डिंग कर रहे श्रेयस ने हवा में गोता लगाकर कैच पकड़ लिया। मैच के बाद उन्हें इस कैच के लिए बेस्ट फील्डर का मेडल मिला।

श्रेयस को मिला बेस्ट फील्डर का मेडल

फील्डिंग कोच टी दिलीप ने इस मौके पर श्रेयस अय्यर को लेकर कहा, "एक खिलाड़ी पानी में मछली की तरह नजर आया, उसने स्क्वेयर लेग पर शानदार कैच लपका और फील्डिंग में भी कई अहम बचाव किए। इस मैच का बेस्ट फील्डर का मेडल उसे दिया जाता है। इस दौरान फील्डिंग कोच ने विराट की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि उस खिलाड़ी को नहीं भूलना चाहिए जिसके पैरों में स्प्रिंग थी और उसने अपने अपने आसपास दौड़ लगाकर अब तक सारे कैच लपके हैं।"
स्पाइडरमैन के जरिए हुआ ऐलान

रवींद्र जडेजा को जब पिछले मैच में बेस्ट फील्डर का मेडल दिया गया तो उनके लिए बड़े स्क्रीन पर वीडियो प्ले किया गया था लेकिन श्रेयस को मेडल देने के लिए तो फील्डिंग कोच ने नायाब तरीका अपनाया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को मैदान पर बुलाया और फिर स्पाइडरमैन के जरिेए बेस्ट फील्डर की घोषणा की। दरअसल, स्पाइडरकैम पर एक प्लेट लटकी थी, जिस पर श्रेयस की फोटो और उनका नाम लिखा था। जैसे ही सभी खिलाड़ियों को पता चला कि श्रेयस को मेडल मिलने वाला है, सब खुशी से झूमने लगे थे।

विराट कोहली का जोश तो देखते ही बन रहा था। जडेजा ने उनको मेडल पहनाया। श्रेयस अय्यर से पहले, रवींद्र जडेजा, केएल राहुल, विराट कोहली और शार्दुल ठाकुर ये मेडल जीत चुके।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चीन ने की पुष्टि, 19 नवंबर को शेनझेन में मिलेंगे ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग
चीन ने की पुष्टि, 19 नवंबर को शेनझेन में मिलेंगे ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology