न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: पाक गेंदबाज के खिलाफ दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, बने विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले पहले खिलाड़ी

न्यूजीलैंड के खिलाफ हारिस राउफ ने 10 ओवर में 85 रन देकर एक विकेट लिया और अब वह विश्व कप एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज भी बन गए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 04 Nov 2023 4:34:00

World Cup 2023: पाक गेंदबाज के खिलाफ दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, बने विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले पहले खिलाड़ी

विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल की दृष्टि से अहम मुकाबले में आज न्यूजीलैंड से इस विश्व कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाते हुए पाकिस्तान को जीत के लिए 402 रन का लक्ष्य दिया है। इससे पहले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के मध्य खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को जीत के लिए 428 रन का लक्ष्य दिया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उनकी यह रणनीति उनके बिल्कुल खिलाफ रही और न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 401 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। वनडे में न्यूजीलैंड का यह पाकिस्तान के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी साबित हुआ।

कीवी टीम ने रचिन रविंद्र की शतकीय पारी और कप्तान केन विलियमसन की 95 रन की इनिंग के दम पर रन के इस आंकड़े को छूआ। इस मैच में पाकिस्तान के गेंदबाज न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के सामने बेअसर रहे हालांकि उन्होंने 6 विकेट जरूर लिए, लेकिन इसका कोई फायदा तो इस टीम को नहीं हुआ। वहीं इस टीम के तेज गेंदबाज हारिस राउफ विश्व कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले बॉलर भी बन गए।

हारिस राउफ के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ हारिस राउफ ने 10 ओवर में 85 रन देकर एक विकेट लिया और अब वह विश्व कप एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज भी बन गए। उन्होंने 8 साल पहले जिम्बाब्वे के गेंदबाज तिनशे पन्यांगारा द्वारा बनाए गए शर्मनाक रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। तिनशे ने 2015 वनडे वर्ल्ड कप में कुल 15 छक्के खाए थे, लेकिन हारिस राउफ ने इस सीजन में अब तक कुल 16 छक्के खाए और उनसे आगे निकल गए।

विश्व कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले बल्लेबाज

16 – हारिस रऊफ (2023)

15 – टी पन्यांगारा (2015)

14 – राशिद खान (2019)

14 – युजवेंद्र चहल (2019)

13 – जेसन होल्डर (2015)

शाहीन अफरीदी ने भी तोड़ा रिकॉर्ड

इस मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को बिल्कुल भी नहीं बख्शा और टीम के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने 10 ओवर में 90 रन लुटाए। शाहीन इस विश्व कप के एक मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बने और इस मैच में ही उन्होंने हारिस राउफ के बनाए रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिन्होंने 10 ओवर में 85 रन दिए। इसके अलावा इस मैच में हसन अली ने 10 ओवर में 82 रन, इफ्तिखार अहमद ने 8 ओवर में 55 रन, वसीम जूनियर ने 10 ओवर में 60 रन जबकि आगा सलमान ने 10 ओवर में 21 रन दिए। वहीं वनडे की 24 पारियों के बाद शाहीन अफरीदी ने किसी मैच में बिना विकेट लिए अपने स्पैल को खत्म किया।

विश्व कप की एक पारी में किसी पाकिस्तानी गेंदबाज द्वारा दिए गए सर्वाधिक रन

0/90 – शाहीन अफरीदी बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2023

1/85 – हारिस राउफ बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2023

1/84 – हसन अली बनाम भारत, मैनचेस्टर, 2019

3/83 – हारिस राउफ बनाम ऑस्ट्रेलिया, बेंगलुरु, 2023

वनडे में पाकिस्तान के विरुद्ध सर्वोच्च टीम स्कोर

444/3 – इंग्लैंड, नॉटिंघम, 2016

401/6 – न्यूज़ीलैंड, बेंगलुरु, 2023

392/6 – दक्षिण अफ्रीका, सेंचुरियन, 2007

373/3 – इंग्लैंड, साउथैम्प्टन, 2019

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत