न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विश्व कप 2023: वीडियो में देखें फाइनल में हार के बाद कैसा था ड्रेसिंग रूम का हाल

वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल तोड़ने वाली हार मिली। खिताब के बेहद करीब आकर इस टीम से विश्व चैंपियन कहलाने का मौका छिन गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 20 Nov 2023 3:57:09

विश्व कप 2023: वीडियो में देखें फाइनल में हार के बाद कैसा था ड्रेसिंग रूम का हाल

वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल समेत पहले सभी 10 मैचों में जीत के रथ पर सवार भारतीय टीम फाइनल की जंग हार गई है। खिताबी मुकाबले में जैसे मैक्सवेल के बल्ले से विनिंग रन निकला तो भारत के खिलाड़ियों की आंखें नम हो गईं। मोहम्मद सिराज जहां मैदान पर ही फूट-फूटकर रोते नजर आए तो कप्तान रोहित शर्मा नम आंखों के साथ सबसे पहले ड्रेसिंग रूम की ओर चल दिए। मैदान पर अन्य खिलाड़ी अपने को कंट्रोल किए हुए थे, लेकिन जैसे ही सभी ड्रेसिंग रूम पहुंचे तो भावुक होकर फूट-फूटकर रोते-सिसकते दिखाई दिए। इसकी जानकारी खुद हेड कोच राहुल द्रविड़ ने दी है। उन्होंने कहा कि वह खिलाड़ियों के दुख को देख नहीं सके।

वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल तोड़ने वाली हार मिली। खिताब के बेहद करीब आकर इस टीम से विश्व चैंपियन कहलाने का मौका छिन गया। इस हार के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रोने के वीडियो वायरल हुए। इस बीच बीसीसीआई ने ड्रेसिंग का वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर खिलाड़ियों का दुख साफ नजर आ रहा है।

भारतीय टीम ने जीते थे सभी मैच

टीम इंडिया ने फाइनल से पहले अपने सभी 10 मैच जीते थे। हर मुकाबले के बाद टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप अलग-अलग तरीके से बेस्ट फील्डर अवॉर्ड देते थे। ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों की खुशी और माहौल ने फैंस का दिल जीत लिया था। हर मैच के बाद फैंस बेसब्री से इसका इंतजार करते थे। हालांकि रविवार को टीम के ड्रेसिंग रूम का माहौल कुछ और था।

ड्रेसिंग रूम में छाई निराशा

टी दिलीप ने खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाने की कोशिश की। पूरा ड्रेसिंग रूम शांत था। खिलाड़ी निराश और मायूस नजर आ रहे थे। किसी के चेहरे पर कोई मुस्कान नहीं थी। राहुल द्रविड़ और टी दिलीप के शब्दों का भी जैसा किसी पर कोई असर नहीं हो रहा था। फील्डिंग कोच ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट में जिस तरह खिलाड़ी एक-दूसरे के लिए खड़े रहे वह देखने लायक था और वही टीम की नींव है।

विराट कोहली को मिला बेस्ट फील्डर अवॉर्ड

इसके बाद विराट कोहली को विजेता घोषित किया गया। भरे मन से कोहली आगे आए। जब कोहली को पहली बार यह मेडल दिया गया था उन्होंने कोच से खुद पहनाने को कहा था लेकिन रविवार को वह इशारे में कह रहे थे कि उन्हें बस मेडल दे दिया जाए। रविंद्र जडेजा ने आकर उन्हें मेडल पहनाया और दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। उनकी हंसी में भी दिल का दर्द छलक रहा था।

खिलाड़ी रोक नहीं पाए आंसू

भारतीय खिलाड़ियों की आंखे हार के बाद नम थीं। रोहित शर्मा, विराट कोहली और मोहम्मद सिराज को मैदान पर ही रोते हुए देखा गया। इन तस्वीरों ने फैंस के दुख को और बढ़ाने का काम किया। हर मैच के बाद हंसती जश्न मनाती टीम इंडिया को मायूस देखकर फैंस भी काफी निराश हो गए।

राहुल द्रविड़ ने बताया कि रोहित शर्मा बहुत निराश हैं, उनके साथ ही ड्रेसिंग रूम में कई खिलाड़ी मायूस नजर आए। ड्रेसिंग रूम में भावनाओं का सैलाब उमड़ा है। सब भावुक नजर आए और बतौर कोच मेरे लिए यह देखना बेहद मुश्किल था, क्योंकि मुझे पता है कि सभी ने कितनी मेहनत की। उन्होंने क्या योगदान और कितना बलिदान दिया है? ये बतौर कोच देखना काफी कठिन है। क्योंकि मैं इन लड़कों को व्यक्तिगत रूप से जानता हूं।

मुझे भरोसा है कि कल फिर सूरज निकलेगा...

द्रविड़ ने आगे बताया कि हमने पिछले महीने कितनी मेहनत की, हमने जिस तरह से खेला, वह सभी ने देखा। लेकिन, ये खेल है और खेल में ऐसा भी होता है। बेहतर टीम जीत गई। मुझे भरोसा है कि कल फिर सूरज निकलेगा... हम इससे सीखेंगे और विचार करते हुए आगे बढ़ेंगे। खेल में आपके पास कुछ महान उपलब्धियां हैं। आप आगे बढ़ते रहें। रुकना मत, क्योंकि अगर आप अपने को दांव पर नहीं लगाते हैं तो आपको ऊंचाइयों और गिरावट का अनुभव नहीं होगा।

दुर्भाग्यवश फाइनल में हारी टीम इंडिया

बता दें कि वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपने पहले सभी 9 मैच जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बनी है। इसके बाद सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को भी हराया। लेकिन दुर्भाग्यवश फाइनल में टीम इंडिया उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सकी और ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया ने जीत ली।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत