न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: एक शतक लगाते ही रोहित तोड़ देंगे सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड

वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में अगर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर संयुक्त रूप से नंबर एक पर हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 29 Sep 2023 4:51:47

World Cup 2023: एक शतक लगाते ही रोहित तोड़ देंगे सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड

नई दिल्ली। विश्व 2019 में सर्वाधिक रन बनाने वाले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का एक रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में हैं। क्रिकेट के प्रशंसकों की नजरें इस बार रोहित शर्मा की बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी पर भी लगी हुई है। उन्हें उम्मीद है कि बल्ले से चमत्कार करने वाले रोहित इस बार भारत को एक बार फिर से विश्व कप का मालिक बना सकते हैं या नहीं।

भारतीय टीम वर्ल्ड कप के 13वें सीजन में अपने अभियान का आगाज 5 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को चेन्नई में करेगी। इस वर्ल्ड कप से ठीक पहले रोहित शर्मा बेहतरीन लय में दिख रहे हैं और एक बार फिर से उम्मीद होगी कि वह पिछले वर्ल्ड यानी 2019 जैसा प्रदर्शन अपने देश में दोहराएं। पिछले वर्ल्ड कप में रोहित ने 5 शतक समेत सबसे ज्यादा रन बनाए थे और वह सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब पहुंच चुके हैं।

वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में अगर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर संयुक्त रूप से नंबर एक पर हैं। इन दोनों बल्लेबाजों ने अब तक वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 6-6 शतक लगाए हैं, लेकिन इस वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा जैसे ही एक शतक लगाएंगे वह वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे और सचिन तेंदुलकर दूसरे नंबर पर आ जाएंगे।

रोहित शर्मा ने वनडे वर्ल्ड कप में अब तक 17 मैचों की 17 पारियों में 6 शतक के साथ 978 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने इन मैचों में 65.20 की औसत से रन बनाए हैं और उनका बेस्ट स्कोर वनडे वर्ल्ड कप में अब तक 140 रन रहा है। वह इन मैचों में 100 चौके व 23 छक्के लगा चुके हैं तो वहीं सचिन तेंदुलकर की बात करें तो उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में 45 मैचों की 44 पारियों में 6 शतक के साथ 2278 रन बनाए थे और उनका बेस्ट स्कोर 152 रन था।

वनडे वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

रोहित शर्मा- 6 शतक

सचिन तेंदुलकर- 6 शतक

सौरव गांगुली- 4 शतक

शिखर धवन- 3 शतक

राहुल द्रविड़- 2 शतक

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल