Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: रोहित-राहुल ने तोड़ा द्रविड़- गांगुली का रिकॉर्ड, बनी विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी भारतीय जोड़ी

इंग्लैंड के खिलाफ की 91 रन की पारी के दम पर रोहित शर्मा और केएल राहुल विश्व कप में भारत के लिए साझेदारी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय जोड़ी की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 30 Oct 2023 12:29:21

World Cup 2023: रोहित-राहुल ने तोड़ा द्रविड़- गांगुली का रिकॉर्ड, बनी विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी भारतीय जोड़ी

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भारतीय टीम के लिए खेलते हुए पहली पारी में चौथे विकेट के लिए 91 रन की अहम साझेदारी की थी। इन दोनो की इस साझेदारी ने टीम इंडिया को संभालने का काम किया था। भारतीय टीम ने इस मैच में 50 ओवर में 9 विकेट पर 229 रन बनाए थे। रोहित शर्मा ने इस मैच में जहां 87 रन बनाए थे तो वहीं केएल राहुल ने 39 रन की पारी खेली थी। इन दोनों बल्लेबाजों ने अपनी 91 रन की साझेदारी के दम पर सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

रोहित और राहुल अब गांगुली और द्रविड़ से निकले आए

इंग्लैंड के खिलाफ की 91 रन की पारी के दम पर रोहित शर्मा और केएल राहुल विश्व कप में भारत के लिए साझेदारी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय जोड़ी की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। राहुल और रोहित ने विश्व कप में साझेदारी करते हुए अब तक कुल 729 रन बनाए हैं और दूसरे नंबर पर आ गए। इससे पहले दूसरे नंबर पर सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ थे जिन्होंने विश्व कप में भारत के लिए साझेदारी करते हुए 705 रन बनाए थे, लेकिन अब दोनों तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग हैं जिन्होंने विश्व कप में साझेदारी करते हुए भारत के लिए 971 रन बनाए थे।

वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन की पार्टनरशिप करने वाली जोड़ी

971रन – सचिन/सहवाग

729 रन – रोहित/राहुल

705 रन – गांगुली/द्रविड़

635 रन – सचिन/गांगुली

569 रन – रोहित/धवन
रोहित ने हेडेन और फिंच को पीछे छोड़ा

एक दिवसीय विश्व कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा अब चौथे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने हेडेन और फिंच को पीछे छोड़ दिया जिसमें साल 2007 में हेडेन ने 18 छक्के तो वहीं साल 2019 में फिंच ने भी 18 छक्के लगाए थे। रोहित ने 20 छक्के लगाते हुए इन दोनों को पांचवें नंबर पर धकेल दिया। रोहित शर्मा इस एक दिवसीय विश्व वर्ल्ड कप में अब तक 20 छक्के लगा चुके हैं। विश्व कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा 45 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज क्रिस गेल थे जिन्होंने साल 2015 में कुल 26 सिक्स जड़े थे।

एक विश्व कप टूर्नामेंट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

26 – क्रिस गेल (2015)

22 – इयोन मॉर्गन (2019)

21 – एबी डिविलियर्स (2015)

20 – रोहित शर्मा (2023)

18 – मैथ्यू हेडन (2007)

18 – आरोन फिंच (2019)

17 – ब्रैंडन मैकुलम (2015)

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology