Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: सेमीफाइनल के लिहाज से अहम है पाकिस्तान Vs न्यूजीलैंड मैच, दोनों टीमों में हुआ बदलाव, केन विलियमसन की वापसी

सेमीफाइनल के लिहाज से यह मैच बेहद ही अहम रहने वाला है। इस मैच में न्यूजीलैंड की जीत होती है तो पाकिस्तान समेत चार टीमों को विश्व कप से बाहर होना पड़ेगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 04 Nov 2023 12:05:46

World Cup 2023: सेमीफाइनल के लिहाज से अहम है पाकिस्तान Vs न्यूजीलैंड मैच, दोनों टीमों में हुआ बदलाव, केन विलियमसन की वापसी

बेंगलुरु। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का 35वाँ मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड व पाकिस्तान के मध्य खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। दोनों टीमों ने बदलाव किया है। कीवी टीम में 2 बदलाव और पाकिस्तानी टीम में एक बदलाव है। कीवी टीम में मैट हेनरी की जगह ईश सोढ़ी की वापसी हुई है जबकि विल यंग की जगह केन विलियमसन टीम में शामिल हुए हैं। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम में उसामा मीर की जगह हसन अली को शामिल किया गया है।

सेमीफाइनल के लिहाज से यह मैच बेहद ही अहम रहने वाला है। इस मैच में न्यूजीलैंड की जीत होती है तो पाकिस्तान समेत चार टीमों को विश्व कप से बाहर होना पड़ेगा। हालांकि श्रीलंका, नीदरलैंड और इंग्लैंड की सम्भावनाएँ पहले ही खत्म हो चुकी हैं, न्यूजीलैंड की जीत के साथ ही यह चारों टीमें आधिकारिक तौर पर प्रतियोगिता से बाहर हो जाएंगी।
वहीं पाकिस्तान को अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए किसी भी हाल में इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी। पाकिस्तान अभी अंक तालिका में 7 मैचों में 4 हार और 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर छठे नम्बर पर है, जबकि न्यूजीलैंड इतने ही मैचों में 4 जीत और 3 हार से 8 अंक लेकर अंक तालिका में चौथे स्थान है।

अंक तालिका में भारत पहले, दक्षिण अफ्रीका दूसरे और आस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर काबिज हैं। पाकिस्तान अगर आज जीत जाती है तो दोनों टीमों के 8-8 अंक हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में उन्हें अपने अगले मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार: सेंसेक्स 512 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,291 पर बंद; विदेशी निवेशकों की खरीदारी से मिला सहारा
शेयर बाजार: सेंसेक्स 512 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,291 पर बंद; विदेशी निवेशकों की खरीदारी से मिला सहारा
होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; सभी क्रू सुरक्षित
होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; सभी क्रू सुरक्षित
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology