न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: बिना वेतन के खेल रहे हैं पाकिस्तान के खिलाड़ी, बाबर आजम को नहीं मिल रहे मैसेज के जवाब

रिपोर्ट के मुताबिक खिलाड़ी पिछले 5 महीने से बिना वेतन के मैच खेल रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने भी इस बात की पुष्टि की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 30 Oct 2023 1:22:07

World Cup 2023: बिना वेतन के खेल रहे हैं पाकिस्तान के खिलाड़ी, बाबर आजम को नहीं मिल रहे मैसेज के जवाब

नई दिल्ली। भारत में खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। नीदरलैंड और श्रीलंका पर शानदार जीत के साथ इस टूर्नामेंट की शुरुआत करने वाली बाबर आज़म की टीम को इसके बाद लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान के अब सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है। इसी बीच खबर आई है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पिछले 5 महीने से वेतन नहीं मिला है।

रिपोर्ट के मुताबिक खिलाड़ी पिछले 5 महीने से बिना वेतन के मैच खेल रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने भी इस बात की पुष्टि की। राशिद ने तो यहां तक कहा कि बाबर आजम पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के कार्यवाहक चेयरमैन जका अशरफ को मैसेज भी कर रहे हैं, लेकिन उसका जवाब नहीं मिला है।

लतीफ ने पीटीवी स्पोर्ट्स से कहा, 'बाबर आजम चेयरमैन को मैसेज कर रहे हैं, लेकिन वह जवाब नहीं दे रहे हैं। उन्होंने PCB सीओओ सलमान नसीर को भी मैसेज किया था। लेकिन उन्होंने भी कोई जवाब नहीं दिया।' लतीफ कहते हैं, 'क्या कारण है कि वह अपने कप्तान को जवाब नहीं दे रहे हैं? आप यह भी कह रहे हैं कि केंद्रीय अनुबंध फिर से किया जाएगा। खिलाड़ियों को पांच महीने से वेतन नहीं मिला है। फिर आप प्रेस रिलीज जारी कर देते हैं। क्या खिलाड़ी आपकी बात सुनेंगे?

पीसीबी ने यह संकेत दिया था कि अगर मौजूदा विश्व कप में पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाती है तो बाबर की कप्तानी जा सकती है। पीसीबी ने बयान में कहा था, ''कप्तान बाबर आजम और टीम प्रबंधन की मीडिया में हो रही आलोचनों को लेकर बोर्ड का रवैया पूर्व क्रिकेटरों की तरह है। जीत और हार खेल का हिस्सा हैं। कप्तान और मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक को वर्ल्ड कप के लिए टीम बनाने की पूरी स्वतंत्रता दी गई थी।'

बयान में आगे कहा गया था, 'विश्व कप में प्रदर्शन के आधार पर बोर्ड पाकिस्तान क्रिकेट के हित में निर्णय लेगा। वर्तमान में पीसीबी प्रशंसकों, पूर्व खिलाड़ियों और हितधारकों से टीम के साथ खड़े होने का आग्रह करता है।' बाबर आजम की अगुवाई में पाकिस्तान टीम अब 31 अक्टूबर को बांग्लादेश का सामना करने जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल