न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: बांग्लादेश के खिलाफ पाक टीम ने किये 3 बदलाव, उपकप्तान चोट के कारण हुए बाहर

विश्व कप 2023 में पाकिस्तान की टीम जहाँ अपने बोर्ड से वेतन की लड़ाई लड़ रही है, वहीं दूसरी ओर वह खेल के मैदान पर अपने पराजित क्रम को तोड़ने का प्रयास कर रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 31 Oct 2023 3:57:59

World Cup 2023: बांग्लादेश के खिलाफ पाक टीम ने किये 3 बदलाव, उपकप्तान चोट के कारण हुए बाहर

विश्व कप 2023 में पाकिस्तान की टीम जहाँ अपने बोर्ड से वेतन की लड़ाई लड़ रही है, वहीं दूसरी ओर वह खेल के मैदान पर अपने पराजित क्रम को तोड़ने का प्रयास कर रही है। विश्व कप के 31 मैच में आज पाकिस्तान को बांग्ला देश के खिलाफ मैदान में उतरने से पहले टीम में 3 बदलाव करने पड़े। इस बात की जानकारी टीम के कप्तान बाबर आजम ने टॉस के वक्त दी। उन्होंने बताया कि इमाम-उल-हक, मोहम्मद नवाज और शादाब खान को टीम से ड्रॉप किया गया है, जबकि उनकी जगह फखर जमान, आगा सलमान और उसामा मीर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। बांग्लादेश की टीम में भी एक बदलाव हुआ है। मेहदी हसन को बाहर कर तौहिद ह्रदय को शामिल किया गया है।

शादाब पर पीसीबी ने दिया अपडेट

शादाब खान को लेकर पीसीबी ने एक अपडेट जारी किया है। पीसीबी ने बताया है कि शादाब खान चोटिल हैं और इसी कारण उन्हें टीम से बाहर किया गया है। पीसीबी ने बताया है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शादाब को चोट लगी थी। तमाम आकलन के बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है। सितंबर के बाद से शादाब को यह तीसरी इंजरी हुई है।

फखर जमान सिर्फ नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले थे

फखर जमान खराब फॉर्म के कारण प्लेइंग इलेवन से बाहर किए गए थे। इस विश्व कप में उन्हें सिर्फ नीदरलैंड्स के खिलाफ पहला मैच ही खिलाया गया था। उसके बाद से ही वह टीम से बाहर थे। ओपनिंग की जिम्मेदारी अब्दुल्ला शफीक और इमाम उल हक संभाल रहे थे, लेकिन इमाम का बल्ला भी पिछले कुछ मैचों से नहीं चल रहा था। वहीं मोहम्मद नवाज और शाबाद खान को बाहर करने से पाकिस्तान की गेंदबाजी कुछ कमजोर होती दिख रही है। नवाज और शादाब को मिडिल ओवर्स में विकेट नहीं ले पाने के कारण बाहर किया गया है।

हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे- बाबर आजम

बाबर ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव की टॉस के वक्त कहा कि पिछले मैच में जो काम अधूरा रह गया था उसे हम यहां पूरा करने की कोशिश करेंगे। बाबर ने कहा कि वह बांग्लादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, क्योंकि विकेट काफी ड्राई है पर कोई नहीं हम शुरुआती परिस्थितियों का अच्छा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। बाबर ने इस दौरान कहा कि वह इस मैच में अपने तीन अर्द्धशतकीय पारियों को शतक में तब्दील करने की कोशिश करेंगे।

दोनों की प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान, शाहीन अफरीदी, उसामा मीर, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ

बांग्लादेश: लिटन दास, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, तौहीद हृदय, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत