न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: कालाबाजारी में बिक रहे हैं भारत बनाम इंग्लैंड मैच के टिकट, ऑफ लाइन बंद, ऑनलाइन चालू

इस मैच को लेकर फैंस में काफी उत्साह है साथ ही यूपी के लोग काफी खुश हैं की उन्हें यह मैच देखने को मिलेगा पर इस मैच के टिकट ऑफलाइन अब समाप्त हो चुके हैं और फैंस को ऑनलाइन टिकट का इंतजार है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 23 Oct 2023 9:54:44

World Cup 2023: कालाबाजारी में बिक रहे हैं भारत बनाम इंग्लैंड मैच के टिकट, ऑफ लाइन बंद, ऑनलाइन चालू

लखनऊ। क्रिकेट वर्ल्ड कप का फीवर पूरे देश ही नहीं दुनिया पर चढ़ा हुआ है। भारत अपने सभी मैच जीतकर अंक तालिका में नंबर वन बना हुआ है। ऐसे में उसके छठवें मुकाबले पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई है जो लखनऊ के अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में आगामी 29 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस मैच को लेकर फैंस में काफी उत्साह है साथ ही यूपी के लोग काफी खुश हैं की उन्हें यह मैच देखने को मिलेगा पर इस मैच के टिकट ऑफलाइन अब समाप्त हो चुके हैं और फैंस को ऑनलाइन टिकट का इंतजार है। इसी बीच टिकट का गोरखधंधा करने वाले इसकी कालाबाजारी में लगे हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लखनऊ में बाकायदा व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए टिकटों की बिक्री हो रही है।

10 से 12 हजार में बिक रहा है टिकट

अटल बिहारी बाजपेयी स्टेडियम की दर्शक क्षमता 50 हजार है। यहां मैच देखने के लिए पूरे प्रदेश के क्रिकेट प्रेमी रोजाना टिकट के लिए इकाना स्टेडियम पहुंच रहे हैं, लेकिन अब उन्हें मायूसी हाथ लग रही है क्योंकि स्टेडियम से बिक रहे ऑफलाइन टिकट अब नहीं मिल रहे हैं। वहां बैठे लोग बता रहे हैं कि ऑफिशियल वेबसाइट पर अब टिकट मिलेगा लेकिन ऑफिशियल वेबसाइट पर अभी भी टिकट बुकिंग के ऑप्शन पर 'कमिंग सून' लिख के आ रहा है। वहीं इससे परेशान लोगों को टिकट का कालाबाजार करने वाले 1800 से 2000 का टिकट 10 से 12 हजार में बेच रहे हैं।

बुक माई शो है ऑनलाइन टिकट पार्टनर

आईसीसी का ऑनलाइन टिकट बुकिंग पार्टनर है बुक माई शो। इसकी वेबसाइट पर अभी इंडिया-इंग्लैंड क्रिकेट मैच के टिकट की जगह पर कमिंग सून दिखा रहा है। ऐसे में गोरखपुर, मुरादाबाद, वाराणसी, प्रयागराज से क्रिकेट की चाह में पहुंच रहे क्रिकेट प्रेमी निराश हो रहे हैं। उनका कहना है कि ऑफलाइन टिकट की बिक्री खत्म हो गई है और ऑनलाइन शुरू नहीं हुई है। वहीं टिकट के कालाबाजारी पहले ही बल्क में टिकट खरीदकर अब ब्लैक मार्केटिंग कर रहे हैं।

खाली रहा इकाना स्टेडियम

इसके पहले आस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच हुए मुकाबले में इकाना में दर्शकों की काफी कमी देखी गई थी। सीटे पूरी तरह न भरने के पीछे टिकटों की ऑनलाइन बिक्री में खामी भी जिम्मेदार रही। वर्ल्ड कप के मैचों का जिम्मा संभाल रही बुक माई शो वेबसाइट पर बुकिंग में आ रही दिक्कत भी दर्शकों की अरुचि का बड़ा कारण रही तो देर से शुरू हुई टिकटों की ऑफलाइन बिक्री को भी इसका जिम्मेदार कहा जा सकता है। कहीं ऐसा न हो कि इंडिया और इंग्लैंड के मैच में भी ऐसा हो।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत