न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: नीदरलैंड को हराकर भारत ने तोड़ा अपना स्वयं का 20 साल पुराना रिकॉर्ड

विश्व कप के एक एडिशन में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज है। ऑस्ट्रेलिया ने 2003 और 2007 में 11-11 मैच जीते थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 13 Nov 2023 11:09:48

World Cup 2023: नीदरलैंड को हराकर भारत ने तोड़ा अपना स्वयं का 20 साल पुराना रिकॉर्ड

रविवार 12 नवम्बर को खेले गए विश्व कप प्रतियोगिता के मैच में भारत ने नीदरलैंड को 160 रनों से हराकर अपना स्वयं का ही 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने में सफलता प्राप्त कर ली। भारतीय टीम विश्व कप के लीग मैचों में सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में अब दूसरे नम्बर पर पहुँच गई है। उसने इसमें लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में अपना रिकॉर्ड तोड़ा है। भारत ने इस विश्व कप में लगातार 9 मैच जीते हैं। इस विश्व कप में भारत एक मात्र ऐसी टीम रही है जिसने अपना लीग में कोई मुकाबला नहीं हारा है।

आस्ट्रेलिया ने जीते हैं सर्वाधिक मैच

विश्व कप के एक एडिशन में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज है। ऑस्ट्रेलिया ने 2003 और 2007 में 11-11 मैच जीते थे। वहीं भारत ने इस बार लगातार 9 मैच जीते हैं। इससे पहले भारत ने 2003 में लगातार 8 मैच जीते थे। भारत के साथ-साथ न्यूजीलैंड की टीम भी लगातार 8 मैच जीत चुकी है। उसने 2015 में जीत दर्ज की थी।

विरोधी टीमों को इतने रनों के अन्तराल से हराया

गौरतलब है कि भारत ने विश्व कप 2023 में अभी तक 9 मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है। अंक तालिका में भारत पहले पायदान पर है और उसके 18 अंक हैं। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया था। अफगानिस्तान को 8 विकेट से और पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था। भारत ने बांग्लादेश पर भी 7 विकेट से जीत दर्ज की थी, वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराया था, श्रीलंका को 302 रनों से मात दी थी और वहीं दक्षिण अफ्रीका को 243 रनों से हराया था। और कल लीग के आखिरी मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड्स को 160 रनों से हराया।

सर्वाधिक रन के मामले में विराट कोहली पहले नम्बर पर

इस विश्व कप में अभी तक सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए हैं। कोहली ने 9 मैचों में 594 रन बनाए हैं। क्विंटन डि कॉक दूसरे नंबर पर हैं। रोहित शर्मा चौथे नंबर पर हैं। रोहित ने 9 मैचों में 503 रन बनाए हैं। श्रेयस अय्यर ने 9 मैचों में 421 रन बनाए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत