न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: सेमीफाइनल मुकाबलों में पड़ता है बारिश से व्यवधान तो रिजर्व डे पर खेला जाएगा मैच, ICC ने बनाए हैं यह नियम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 15 नवंबर को खेले जाने वाला पहला सेमीफाइनल और दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच कोलकाता में 16 नवंबर को खेले जाने वाला दूसरा सेमीफाइनल अगर बारिश से पूरा नहीं हुआ तो इन दोनों मैचों के लिए आईसीसी ने एक-एक दिन का रिजर्व डे निर्धारित कर रखा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 13 Nov 2023 12:36:30

World Cup 2023: सेमीफाइनल मुकाबलों में पड़ता है बारिश से व्यवधान तो रिजर्व डे पर खेला जाएगा मैच, ICC ने बनाए हैं यह नियम

विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइन मुकाबला 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। 4 साल बाद वही दो टीमें पहले सेमीफाइनल में हैं जो पिछले विश्व कप 2019 में थीं। पिछले विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच ही सेमीफाइनल खेला गया था और बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका था। इसके बाद रिजर्व डे पर अगले दिन भारत को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। एक बार फिर से वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। अब सवाल यह है कि अगर 15 नवंबर को मुंबई में बारिश से मैच धुला तो क्या होगा? आईसीसी ने इसके लिए इस बार क्या नियम तय किया है?

ICC ने रखा है रिजर्व डे, फिर पूरा नहीं हुआ मैच तो इस तरह से होगा फाइनलिस्ट का चयन

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 15 नवंबर को खेले जाने वाला पहला सेमीफाइनल और दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच कोलकाता में 16 नवंबर को खेले जाने वाला दूसरा सेमीफाइनल अगर बारिश से पूरा नहीं हुआ तो इन दोनों मैचों के लिए आईसीसी ने एक-एक दिन का रिजर्व डे निर्धारित कर रखा है। ऐसे में पहला सेमीफाइनल 16 को और दूसरा सेमीफाइनल 17 नवंबर को पूरा किया जाएगा। अगर रिजर्व डे पर भी मैच पूरा नहीं होता है तो अंक तालिका में ऊपर रहने वाली टीम फाइनल में जगह बनाएगी।

...तो भारत पहुंचेगा फाइनल में

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगर पहला सेमीफाइनल बारिश के कारण रिजर्व डे पर भी पूरा नहीं हो सका तो टीम इंडिया फाइनल में पहुंच जाएगी, क्योंकि भारत के अभी सबसे ज्यादा 18 अंक हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के 10 अंक हैं और वह क्वालीफाई नहीं कर सकेगी।

साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया मैच में क्या होगा?

अब सवाल ये है कि अगर साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का दूसरा सेमीफाइनल बारिश से रिजर्व डे पर भी पूरा नहीं हो सका तो क्या होगा? क्योंकि दोनों टीमों के ही 14-14 अंक हैं। ऐसे में नेट रन रेट के आधार पर साउथ अफ्रीका फाइनल में पहुंच जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत