Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद ICC का श्रीलंका पर चला चाबुक, लगाया 10 प्रतिशत जुर्माना

श्रीलंका को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय विश्व कप के चौथे मैच में 102 रन से हार का सामना करना पड़ा था। अब श्रीलंका की टीम पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का चाबुक चला है। इस मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए दासुन शनाका की अगुआई वाली टीम पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। श्रीलंका के खिलाड़ियों की 10-10 फीसदी मैच फीस कटेगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 08 Oct 2023 10:47:20

World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद ICC का श्रीलंका पर चला चाबुक, लगाया 10 प्रतिशत जुर्माना

नई दिल्ली। श्रीलंका को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय विश्व कप के चौथे मैच में 102 रन से हार का सामना करना पड़ा था। अब श्रीलंका की टीम पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का चाबुक चला है। इस मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए दासुन शनाका की अगुआई वाली टीम पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। श्रीलंका के खिलाड़ियों की 10-10 फीसदी मैच फीस कटेगी।

दासुन शनाका की अगुआई वाली टीम ने शनिवार को खेले गए मैच में निर्धारित समय में दो ओवर कम किए थे। इस कारण आईसीसी के मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने उस पर यह जुर्माना लगाया। खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार किसी भी टीम के धीमी ओवर गति के लिए निर्धारित समय में एक ओवर कम करने पर खिलाड़ियों पर मैच शुल्क का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।



श्रीलंका को अंत के 2 ओवर्स में एक्स्ट्रा फील्डर सर्कल में रखना पड़ा

आईसीसी के अनुसार दासुन शनाका ने अपना दोष स्वीकार किया। इसलिए इस मामले में आगे सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। श्रीलंका की टीम को धीमी ओवर गति के कारण आखिरी दो ओवर में एक एक्सट्रा फील्डर सर्कल में रखना पड़ा था। साउथ अफ्रीका की टीम ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 428 रन का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया।

मैच में खूब रिकॉर्ड बने

इसके जवाब में श्रीलंका की टीम ने हाथ खड़े नहीं किए। टीम भले ही मैच हार गई, लेकिन उसने 326 रन बनाए। इस मैच में खूब रिकॉर्ड बने। दिल्ली में खेले गए इस मैच में 754 रन बने। यह वर्ल्ड कप के किसी मैच में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड था। इस दौरान 105 चौके-छक्के लगे। वर्ल्ड कप के किसी मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज का यह रिकॉर्ड था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology