न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: टीम से बाहर होने पर छलका हार्दिक का दर्द, ट्वीट कर कहा…..

टीम से बाहर होने के बाद हार्दिक का भी दर्द छलका। उन्होंने ट्वीट करके अपने दिल का हाल बयां किया। उन्होंने लिखा, ‘इस बात पर यकीन कर पाना बहुत मुश्किल है कि मैं वर्ल्ड कप के बचे हुए मैच नहीं खेल पाऊंगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 04 Nov 2023 1:34:50

World Cup 2023: टीम से बाहर होने पर छलका हार्दिक का दर्द, ट्वीट कर कहा…..

टीम इंडिया के बेहतरीन आलराउंडरों में शुमार हार्दिक पण्ड्या अपनी चोट के कारण विश्व कप 2023 के शेष बचे मैचों से भी टीम से बाहर हो गए है। इस बात की जानकारी आज सुबह BCCI ने दी। हार्दिक के स्थान पर रिप्लेसमेंट के तौर पर तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है। कृष्णा रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच में उपलब्ध होंगे। गौरतलब है कि हार्दिक पंड्या को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में एड़ी में चोट लगी थी जिसके बाद वह बेंगलुरु के एनसीए में पहुंच गए। वह न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका के मैच में नहीं खेले। फैंस उम्मीद लगाए बैठे थे कि हार्दिक जल्द ही वापसी करेंगे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

हार्दिक पंड्या ने किया ट्वीट

टीम से बाहर होने के बाद हार्दिक का भी दर्द छलका। उन्होंने ट्वीट करके अपने दिल का हाल बयां किया। उन्होंने लिखा, ‘इस बात पर यकीन कर पाना बहुत मुश्किल है कि मैं वर्ल्ड कप के बचे हुए मैच नहीं खेल पाऊंगा। मैं दिल से टीम के साथ रहूंगा, उन्हें हर बॉल पर चीयर करूंगा। आपके प्यार, शुभकामनाएं और समर्थन के लिए शुक्रिया। ये टीम बहुत खास है और ये सबको गर्व महसूस कराएगी।’

पंड्या की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिला

पंड्या टीम के लिए काफी अहम थे। वह न सिर्फ टीम की बल्लेबाजी को गहराई देते हैं बल्कि गेंदबाजी के लिए एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज का ऑप्शन भी देते हैं। उनके न होने से टीम को अपने संयोजन बदलना पड़ेगा। पंड्या रिहैब के लिए एनसीए में ही रहेंगे। उनकी जगह भारत ने प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में जगह दी है। कृष्णा ने अब तक टीम इंडिया के लिए बहुत ज्यादा मैच नहीं खेले हैं। उन्होंने अभी तक 17 ही वनडे मैच खेले हैं और इस दौरान 29 विकेट झटके हैं।

भारत का सामना साउथ अफ्रीका से

भारत को फिलहाल लीग राउंड में दो और मैच खेलने हैं। पांच नवंबर को टीम इंडिया का मुकाबला साउथ अफ्रीका से है। वही लीग का आखिरी मुकाबला उन्हें 12 नवंबर को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलना है। भारतीय टीम सेमीफाइनल के लिए भी क्वालिफाई कर चुकी है। अब उसकी नजर अपना टॉप स्थान बचाए रखने पर है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसका मुकाबला ज्यादा मुश्किल होने वाला है। ये टीम अब तक केवल एक ही मैच हारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत