न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: अस्पताल से वापस होटल पहुंचे गिल, पाकिस्तान के खिलाफ खेलना मुश्किल

टीम के स्टार ओपनर शुभमन गिल अब तक मैच खेलने के लिए फिट नहीं हुए हैं। गिल डेंगू से पीड़ित हैं और उनके खून में प्लेटलेट की कमी हो गई थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 10 Oct 2023 1:44:52

World Cup 2023: अस्पताल से वापस होटल पहुंचे गिल, पाकिस्तान के खिलाफ खेलना मुश्किल

चेन्नई। वनडे विश्व कप 2023 में टीम इंडिया ने पहला मैच भले ही जीत लिया हो, लेकिन भारतीय टीम की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अहम मौकों पर भारत का शीर्ष क्रम फेल होता रहा है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भी ऐसा ही हुआ। वहीं, टीम के स्टार ओपनर शुभमन गिल अब तक मैच खेलने के लिए फिट नहीं हुए हैं। गिल डेंगू से पीड़ित हैं और उनके खून में प्लेटलेट की कमी हो गई थी। इसके बाद उन्हें चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब वह अस्पताल से वापस होटल आ चुके हैं और रिकवर कर रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी उनके खेलने की संभावना बेहद कम है।

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के आगाज से पहले ही सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल डेंगू से जूझ रहे हैं। गिल इसके चलते ओपनिंग मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेल पाए थे। अफगानिस्तान के खिलाफ 11 अक्टूबर को होने वाले मैच से भी गिल बाहर रहेंगे, सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वह पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्टूबर को होने वाला मैच खेल पाएंगे? इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाना है। इस मैदान पर गिल का रिकॉर्ड दमदार है, इसके अलावा गिल पिछले एक साल से दमदार फॉर्म में भी चल रहे हैं, ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ उनका नहीं खेलना टीम इंडिया के लिए बहुत बड़ा झटका हो सकता है।

गिल को लेकर पहले खबर आई थी कि वह टीम इंडिया के साथ दिल्ली जाएंगे, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे, खैर बाद में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑफिशियल अपडेट दिया कि गिल चेन्नई में ही रुकेंगे। डेंगू से जूझ रहे गिल के प्लेटलेट एक लाख से नीचे गिरने के कारण उन्हें चेन्नई में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में उनका खेलना संदिग्ध है।

पिछले सप्ताह चेन्नई आने के बाद गिल को डेंगू पॉजिटिव पाया गया था। वह बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का दूसरा मैच भी नहीं खेल पाएंगे। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, 'शुभमन को चेन्नई में टीम होटल में ड्रिप चढ़ाई जा रही थी लेकिन उनके प्लेटलेट गिरकर 70000 हो गए। एक बार एक लाख से नीचे प्लेटलेट जाने पर हॉस्पिटल में भर्ती कराना जरूरी है । प्लेटलेट एक लाख से ऊपर जाने पर उसे छुट्टी मिल जाएगी।'

डेंगू से उबरने में आमतौर पर 7-10 दिन लगते हैं, लेकिन इसके बाद गिल के सामने असली चुनौती मैच फिट होने की होगी। हालांकि, 19 अक्तूबर को होने वाले भारत-बांग्लादेश मैच तक वह आसानी से फिट हो सकते हैं। 11 अक्तूबर को अफगानिस्तान और 14 को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में गिल का खेलना मुश्किल है। अगर इन दोनों मैच में ईशान किशन अच्छा प्रदर्शन करते हैं और टीम इंडिया जीत हासिल करने में सफल रहती है तो गिल के लिए प्लेइंग-11 में फिर से जगह बनाना भी मुश्किल हो सकता है।

गिल को अधूरी फिटनेस के साथ प्लेइंग 11 में शामिल करने का जोखिम रोहित शर्मा नहीं लेना चाहेंगे। क्योंकि, विश्व कप लंबा टूर्नामेंट है और वह उमस भरी गर्मी में 100 ओवर का मैच खेलना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता है। खासकर गिल जैसे खिलाड़ी के लिए, जो 50 ओवर फील्डिंग करने के साथ लंबी पारी खेलते हैं और कई बार 80-90 ओवर तक मैदान में रहते हैं।

भारतीय टीम के डॉक्टर रिजवान उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। डेंगू शरीर को कमजोर कर देता है और उससे उबरने में समय लगता है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी कहा है कि उनकी प्रॉयरिटी यह देखना है कि गिल जल्दी से ठीक हो जाए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले कहा था, 'मुझे उसके लिए बुरा लग रहा है। मैं पहले इंसान हूं तो मैं चाहूंगा कि वह जल्दी ठीक हो जाए। यहां कप्तान की तरह नहीं सोच रहा हूं कि गिल को कल खेलना चाहिए। वह युवा है और उम्मीद है कि जल्दी ठीक होगा।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत