न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डिकॉक ने खेली सबसे बड़ी पारी, लगाया वनडे करियर का 19वां शतक

साउथ अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लीग मैच में अपने बल्ले का कमाल दिखा रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 109 रन की बेहतरीन पारी खेली।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 12 Oct 2023 7:58:22

World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डिकॉक ने खेली सबसे बड़ी पारी, लगाया वनडे करियर का 19वां शतक

साउथ अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लीग मैच में अपने बल्ले का कमाल दिखा रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 109 रन की बेहतरीन पारी खेली। यह इस वनडे वर्ल्ड कप में उनका लगातार दूसरा शतक रहा। अपनी इस पारी के दम पर उन्होंने हर्शल गिब्स का एक खास रिकॉर्ड तोड़ा साथ ही साथ उन्होंने इसके अलावा भी अन्य कई कीर्तिमान अपने नाम कर लिए।

डिकॉक ने लगाया वनडे करियर का 19वां शतक

डिकॉक ने इस मुकाबले में कंगारू टीम के खिलाफ 90 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और 8 चौके लगाए साथ ही पैट कमिंस की गेंद पर छक्का लगाकर उन्होंने अपनी सेंचुरी पूरी की। यह उनके वनडे क्रिकेट करियर का 19वां शतक रहा जबकि ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ यह उनका तीसरा वनडे शतक रहा। इस मैच में डिकॉक ने 106 गेंदों पर 5 छक्के और 8 चौकों की मदद से 109 रन की पारी खेली और ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर बोल्ड आउट हो गए।

हर्शल गिब्स से आगे निकले क्विंटन डिकॉक

क्विंटन डिकॉक ने कंगारू टीम के खिलाफ 109 रन की पारी खेली और साउथ अफ्रीका के लिए बतौर ओपनर उन्होंने 19वां शतक लगाया। अब इस टीम की तरफ से बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं और उन्होंने हर्शल गिब्स को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने इस टीम के लिए ओपनर के रूप में 18 शतक लगाए थे। इस मामले में पहले नंबर पर 27 शतक के साथ हाशिल अमला पहले नंबर पर हैं।

दक्षिण अफ्रीका के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में सर्वाधिक वनडे शतक

27- हाशिम अमला

19 – क्विंटन डिकॉक

18 – हर्शल गिब्स

13 – गैरी कर्स्टन

10 – ग्रीम स्मिथ

वनडे विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए शतक लगाने वाले बल्लेबाज

107* रन – एबी डिविलियर्स बनाम वेस्टइंडीज, दिल्ली, 2011

134 रन – एबी डिविलियर्स बनाम एनईडी, मोहाली, 2011

100 रन – क्विंटन डिकॉक बनाम एसएल, दिल्ली, 2023

109 रन – क्विंटन डिकॉक बनाम ऑस्ट्रेलिया, लखनऊ, 2023

विश्व कप में विकेटकीपर के रूप में सर्वाधिक वनडे शतक

5- कुमार संगकारा

2- एबी डिविलियर्स

2 – ब्रेंडन टेलर

2 – क्विंटन डी कॉक

डिकॉक ने कर ली अमला, डुप्लेसिस और गिब्स की बराबरी

वनडे वर्ल्ड कप में डीकॉक का यह दूसरा शतक था और अब उन्होंने हाशिम अमला, फॉफ डुप्लेसिस और हर्शल गिब्स की बराबरी कर ली। इन सभी बल्लेबाजों ने वनडे वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए दो-दो शतक लगाए थे। इस मामले में पहले नंबर पर 4 शतक के साथ एबी डिविलियर्स पहले नंबर पर हैं।

विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक शतक

4- एबी डिविलियर्स

2- हाशिम अमला

2- फाफ डु प्लेसिस

2 – हर्शल गिब्स

2 – क्विंटन डिकॉक

विश्व कप में साउथ अफ्रीका के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ी पारी

101 रन – हर्शल गिब्स, लीड्स, 1999

100 रन – फॉफ डु प्लेसिस, मैनचेस्टर, 2019

109 रन – क्विंटन डिकॉक, लखनऊ, 2023*

दक्षिण अफ्रीका के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक वनडे शतक

5 – फाफ डु प्लेसिस

3 – हर्शल गिब्स

3 – क्विंटन डिकॉक

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल