न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: BCCI ने केएल राहुल को बनाया टीम इंडिया का उप कप्तान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने के एल राहुल को विश्व कप 2023 के बीच में टीम इंडिया का उप कप्तान नियुक्त किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 04 Nov 2023 8:10:29

World Cup 2023: BCCI ने केएल राहुल को बनाया टीम इंडिया का उप कप्तान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने के एल राहुल को विश्व कप 2023 के बीच में टीम इंडिया का उप कप्तान नियुक्त किया है। हार्दिक पंड्या चोट की वजह से विश्व कप के बाकी बचे मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। ऐसे में भारतीय बोर्ड ने पंड्या की जगह केएल राहुल को यह जिम्मेदारी दी है।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने शनिवार की सुबह हार्दिक पंड्या के वर्ल्ड कप (CWC23) से बाहर होने की पुष्टि की। वर्ल्ड कप से पहले हार्दिक पंड्या को बीसीसीआई ने उप कप्तान नियुक्त किया था। चोट की वजह से पंड्या ने विश्व कप में कई मैच नहीं खेले। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में टखने में चोट लग गया था। अब वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति ने रोहित शर्मा के डिप्टी के रूप में केएल राहुल के नाम पर मुहर लगा दी है।

इसके अलावा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को टीम का हिस्सा बनाया गया है। भारतीय टीम सेमीफाइनल से पहले 2 मुकाबले खेलेगी। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला 5 नवंबर को खेला जाएगा। वहीं, भारतीय टीम अपना आखिरी लीग मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी। भारत और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला 12 नवंबर को दिल्ली के अरूण जेटली में खेला जाना है।

बतौर कप्तान क्या कहते हैं केएल राहुल के आंकड़े

केएल राहुल 9 वनडे मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं। भारतीय टीम को केएल राहुल की अगुवाई में 6 जीत मिली है, जबकि 3 मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा केएल राहुल आईपीएल में लखनऊ सुपर जाएंट्स की कप्तानी करते हैं। साथ ही केएल राहुल पंजाब किंग्स की कप्तानी कर चुके हैं। गौरतलब है कि इस वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल 15 नवंबर को खेला जाना है। इसके बाद 16 नवंबर को दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। जबकि अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर को खिताबी मुकाबला खेला जाना है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल