न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: पहली जीत के लिए टीम में बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी आस्ट्रेलिया

सोमवार को ऑस्ट्रेलिया विश्व कप के 14वें मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ भिड़ेगी। अभी ऑस्ट्रेलिया अंक तालिका में 9वें स्थान पर है और उसका नेट रन रेट भी -1.846 है। वहीं श्रीलंका -1.161 नेट रन रेट के साथ सातवें स्थान पर है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 15 Oct 2023 10:27:10

World Cup 2023: पहली जीत के लिए टीम में बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी आस्ट्रेलिया

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक सबसे ज्यादा दुर्गति अगर किसी टीम की हुई है तो वह 5 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने शुरुआती दोनों मुकाबले हार चुकी है और उसे पहली जीत की तलाश है। सोमवार को ऑस्ट्रेलिया विश्व कप के 14वें मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ भिड़ेगी। अभी ऑस्ट्रेलिया अंक तालिका में 9वें स्थान पर है और उसका नेट रन रेट भी -1.846 है। वहीं श्रीलंका -1.161 नेट रन रेट के साथ सातवें स्थान पर है।

टीम में होंगे बड़े बदलाव

श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलावों के साथ उतर सकती है। अभी तक कंगारू टीम विश्व कप में अपने चिर परिचित अंदाज में नहीं दिखी है। खराब बल्लेबाजी और खराब गेंदबाजी के साथ-साथ इस टीम की फील्डिंग भी निराशाजनक रही है। पिछले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने कुल 6 कैच छोड़े थे। माना जा रहा है कि ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग इलेवन के अंदर बल्लेबाजी क्रम में बदलाव हो सकता है, क्योंकि पैट कमिंस पहले ही यह साफ कर चुके हैं कि वह गेंदबाजी रोटेट नहीं करेंगे। ऑस्ट्रेलिया अभी तक पैट कमिंस, हेजलवुड और मिचेल स्टार्क के साथ उतरी है। स्पिन की जिम्मेदारी एडम जम्पा और मैक्सवेल ने निभाई है।

श्रीलंका की टीम में भी होगा बदलाव, नए कप्तान के साथ उतरेगी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन में भी बदलाव की पूरी संभावना है क्योंकि टीम के कप्तान दासुन शनाका चोट के कारण विश्व कप से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में चमिका करुणारत्ने को शामिल किया गया है। शनाका की जगह कमान कुसल मेंडिस के हाथों में रहेगी तो वहीं देखने वाली बात होगी कि उनकी जगह टीम में किसे शामिल किया जा सकता है। हालांकि चमिका को टीम में रखने की संभावना ज्यादा है, क्योंकि शनाका की तरह चमिका करुणारत्ने भी बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। वहीं कुसल मेंडिस इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं।

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डिसिल्वा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेल्लालगे, दुशान हेमंता, लाहिरू कुमारा, मथीशा पथिराना।

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, मिचेल मार्श/ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस/एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत