न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: आस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, मैच से पहले मायूस हुए पैट कमिंस, मैक्सवेल और मार्श के नहीं होने से चिंतित

इंग्लैंड की टीम जहां लय में नहीं है तो वहीं कंगारू टीम शानदार खेल रही है, लेकिन इस टीम के कुछ खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले टीम से बाहर हो गए। इसे लेकर टीम के कप्तान पैट कमिंस ने बयान दिया और इसे टीम के लिए सुखद स्थिति नहीं बताया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 03 Nov 2023 6:54:04

World Cup 2023: आस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, मैच से पहले मायूस हुए पैट कमिंस, मैक्सवेल और मार्श के नहीं होने से चिंतित

एक दिवसीय विश्व कप 2023 में सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी गत चैम्पियन इंग्लैंड का कल आस्ट्रेलिया से मुकाबला होना है। इंग्लैंड के लिए जहाँ यह मैच कोई महत्व नहीं रखता है वहीं आस्ट्रेलिया इस मैच को जीतने का पूरा प्रयास करेगा। अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मैच में कंगारू टीम की बात करें तो यह टीम अभी अच्छी स्थिति में दिख रही है और इसने 6 में से 4 मैच जीते हैं और सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद कर रही है तो वहीं इंग्लैंड की टीम ने 6 में से 5 मुकाबले गंवा दिए हैं और टीम लगभग सेमीफाइनल की होड़ से बाहर है।

इंग्लैंड की टीम जहां लय में नहीं है तो वहीं कंगारू टीम शानदार खेल रही है, लेकिन इस टीम के कुछ खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले टीम से बाहर हो गए। इसे लेकर टीम के कप्तान पैट कमिंस ने बयान दिया और इसे टीम के लिए सुखद स्थिति नहीं बताया।

मैक्सवेल और मार्श के नहीं होने से मायूस हुए कमिंस

इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले मिचेल मार्श व्यक्तिगत कारणों से ऑस्ट्रेलिया वापस लौट गए तो वहीं ग्लेन मैक्सवेल गोल्फ कार्ट के पीछे से गिर गए थे और वह चोटिल हो गए जिसके बाद वह इस मैच में नहीं खेल पाएंगे। इन दोनों खिलाड़ी के नहीं होने से कंगारू टीम मुश्किल में दिख रही है और कप्तान कमिंस ने कहा कि यह हमारे लिए आदर्श स्थिति नहीं है।

पैट ने कहा कि यह दोनों टीम के स्टार खिलाड़ी हैं और अलग-अलग मैचों में दोनों ने अपनी उपयोगिता साबित की है। हमें पूरे 15 खिलाड़ियों की जरूरत होगी क्योंकि जरूरी नहीं है कि हम सेम प्लेइंग इलेवन के साथ लगातार दो मैच खेलें। इंजरी भी समस्या है और इन दोनों खिलाड़ियों का नहीं होना हमारे लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

मैक्सवेल की चोट कंगारू टीम के लिए बड़ चिंता का विषय है क्योंकि वह टीम में दूसरे स्पिनर की भूमिका भी निभा रहे थे और अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं कमिंस ने बताया कि हो सकता है मैक्सवेल अफगानिस्तान के खिलाफ वापसी कर लें। उन्होंने कहा कि मैक्सी का अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने की उम्मीद है क्योंकि उन्होंने गुरुवार को प्रैक्टिस की है। हम उन्हें धीरे-धीरे रिदम में ला रहे हैं। वहीं उन्होंने मिचेल मार्श के बारे में कहा कि वह टूर्नामेंट के अंतिम चरण में वापसी कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल

मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान

कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'

CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'

E20 फ्यूल से खराब हुई कार, कोर्ट ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?

अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'

राज्यसभा से कोयल मल्लिक का इस्तीफा, TMC को एक और झटका; भूपेंद्र यादव से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना

आज रात बनेगा मंगल-बुध का दशांक योग, 19 जुलाई तक इन 4 राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, करियर और धन लाभ के योग

केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी

सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया

जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें

सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक