Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: वॉर्नर के चमत्कारिक कैच पकड़ने के साथ ही जम्पा की शानदार गेंदबाजी की बदौलत आस्ट्रेलिया ने मैच पर बनाई पकड़

पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम भले ही मौजूदा विश्व कप में खराब फील्डिंग कर रही हो, लेकिन सोमवार को डेविड वार्नर ने दो चमत्कारिक कैच लेते हुए हर किसी का दिल जीत लिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 16 Oct 2023 7:49:41

World Cup 2023: वॉर्नर के चमत्कारिक कैच पकड़ने के साथ ही जम्पा की शानदार गेंदबाजी की बदौलत आस्ट्रेलिया ने मैच पर बनाई पकड़

लखनऊ। विश्व कप को पाँच बार अपनी झोली में डालने वाले आस्ट्रेलिया भारत में चल रहे विश्व कप 2023 में अंक तालिका में निचले स्थान पर सफर कर रही है। आस्ट्रेलिया ने अभी तक एक भी मैच नहीं जीता है। मौजूदा विश्व कप में आस्ट्रेलिया की फील्डिंग चर्चा का विषय बन गई है। अपनी खराब फील्डिंग के कारण वह पूरे विश्व क्रिकेट समुदाय में आलोचनाओं का शिकार हो गई है। पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम भले ही मौजूदा विश्व कप में खराब फील्डिंग कर रही हो, लेकिन सोमवार को डेविड वार्नर ने दो चमत्कारिक कैच लेते हुए हर किसी का दिल जीत लिया। लखनऊ के एकाना स्टेडियम में जारी ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच मुकाबले के दौरान डेविड वार्नर ने पहले तो पाथुम निसंका का जबरदस्त कैच पकड़ा और फिर इसके बाद कुसल मेंडिस को भी अपनी शानदार रनिंग-डाइविंग स्किल के बूते मैदान के बाहर भेज दिया हालांकि इस दौरान वह खुद भी चोटिल हो गए। इसका नतीजा यह रहा कि ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका ने 209 रन पर समेट दिया।

डेविड वार्नर ने बचाई इज्जत

ज्ञातव्य है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम ने मिलकर छह कैच टपकाए थे। उस मुकाबले के बाद ऑस्ट्रेलिया की फील्डिंग को लेकर कई सवाल उठे थे। ऐसे में डेविड वार्नर ने न सिर्फ अपनी टीम की खोई प्रतिष्ठा लौटाई बल्कि मैच में भी वापसी करवाई।

टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में ही बिना कोई विकेट गंवाए 100 रन का स्कोर पार कर लिया था। पाथुम निसंका और कुसल परेरा दोनों ही ओपनर्स ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे कर लिए थे। मगर 21.1 ओवर में कप्तान पैट कमिंस ने 125 रन पर श्रीलंका को पहला झटका दिया। इसके बाद श्रीलंका को दूसरा झटका 27 ओवर में कुशल परेरा के रूप में लगा। कुशल परेरा ने 82 गेंद पर 12 चौकों की मदद से 78 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

बारिश के कारण रोकना पड़ा मैच

श्रीलंका को तीसरा झटका 28वें ओवर की अंतिम गेंद में 166 के स्कोर पर एडम जम्पा ने दिया। कुशल मेंडिस 13 गेंद पर 9 रन बनाकर वॉर्नर को कैच थमा बैठे। 30वां ओवर लेकर आए जम्पा ने सदीरा समरविक्रमा को पगबाधा कर श्रीलंका को 166 के स्कोर पर चौथा झटका दिया। सदीरा 8 गेंद पर 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। श्रीलंका की टीम चार विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाकर खेल रही थी कि इसी बीच बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा।

178 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौटी


बारिश के बाद मैच शुरू होते ही स्टार्क ने धनंजय (7) को क्लीन बोल्ड कर श्रीलंका को 5वां झटका लगा। इस तरह 178 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। फिर श्रीलंका का छठा विकेट 184 के स्कोर पर गिरा। वेलालागे सिर्फ दो रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद 196 के स्कोर पर 7वां विकेट 38वें ओवर में चमिका करुनारत्ने (2) के रूप में गिरा। उन्हें एडम जम्पा ने पगबाधा आउट कराया।

ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 210 रन का लक्ष्य


श्रीलंका का 8वां विकेट 199 के स्कोर पर एडम जम्पा ने ही चटकाया। उन्होंने अपने चौथे विकेट के रूप में महीशा तीक्षणा को जीरो पर पगबाधा आउट किया। इसके बाद स्टार्क ने लाहिरू कुमारा को क्लीन बोल्ड कर 204 के स्कोर पर 9वां झटका दिया। श्रीलंका का आखिरी विकेट 209 के स्कोर पर चरिथ असलंका (25) के रूप में गिरा। उन्हें मैक्सवेल ने अपना शिकार बनाया। इस तरह श्रीलंका की पूरी टीम 43.3 ओवर में 209 रन पर ऑलआउट हो गई।
वॉर्नर के चमत्कारिक कैच

22वें ओवर की चौथी बॉल पर पाथुम निसंका ने पैट कमिंस की शॉर्ट बॉल पर बड़ा शॉट लगाना चाहा। 61 रन बनाकर खेल रहे निसंका ने पिछली छोटी बॉल पर पुल शॉट लगाकर बाउंड्री हासिल की थी लेकिन एक और बाउंसर से चकमा खा गए। इस पर भी पुल शॉट लगाया लेकिन मिड विकेट की तरफ वहां मार बैठे जहां वार्नर मौजूद थे। जैसे ही डेविड ने गेंद को हवा में अपनी ओर आता देखा तेजी से उसकी ओर लपके और बाईं तरफ भागते हुए डाइव लगाई और कैच को पूरा कर लिया। 125 रन पर पहला झटका लगने के बाद श्रीलंका की पारी ढह गई।

28वें ओवर में जब टीम का स्कोर 165 रन था, तब तीसरा विकेट गिर गया। डीप मिड विकेट पर डेविड वार्नर का एक और शानदार कैच। आज का ये उनका दूसरा कैच। ऑस्ट्रेलिया को फील्ड में कुछ इसी तरह के प्रदर्शन की दरकार है। इनफॉर्म बल्लेबाज कुसल मेंडिस महज नौ रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। एडम जम्पा की फ्लाईटेड गेंद पर मेंडिस ने स्वीप शॉट लगाया जो पड़कर टर्न हुई और हल्का से उछाल के साथ बल्ले के ऊपरी भाग को लगी और मिड विकेट की तरफ हवा में गई जहां से वार्नर ने अपनी बाईं ओर भागते हुए डाइव लगाई और दो तीन बार रोल करते हुए कैच को पूरा किया। इस बीच उनका घुटना जमीन पर फंसा भी था लेकिन कैच नहीं छोड़ा। पूरी की पूरी टीम उनके पास जाकर कैच का जश्न मनाने लगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

भारत-नेपाल संबंधों को नई दिशा देने की कोशिश, पीएम मोदी और बालेंद्र शाह की मुलाकात; अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा शुरू
भारत-नेपाल संबंधों को नई दिशा देने की कोशिश, पीएम मोदी और बालेंद्र शाह की मुलाकात; अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा शुरू
पांच दिन की गिरावट के बाद सोने-चांदी में जोरदार उछाल, MCX पर दोनों धातुएं 2% से ज्यादा चढ़ीं
पांच दिन की गिरावट के बाद सोने-चांदी में जोरदार उछाल, MCX पर दोनों धातुएं 2% से ज्यादा चढ़ीं
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
पटना में खराब मौसम से पुणे-पटना इंडिगो फ्लाइट डायवर्ट, 187 यात्रियों को लेकर लखनऊ में उतरा विमान
पटना में खराब मौसम से पुणे-पटना इंडिगो फ्लाइट डायवर्ट, 187 यात्रियों को लेकर लखनऊ में उतरा विमान
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
astrology