Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: आदिल रशीद ने प्राप्त किया बेस्ट बॉलिंग फिगर, 42 पर 3 विकेट

अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप 2023 के मैच में इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद ने विश्व कप का बेस्ट बॉलिंग फिगर हासिल कर लिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 15 Oct 2023 10:44:16

World Cup 2023: आदिल रशीद ने प्राप्त किया बेस्ट बॉलिंग फिगर, 42 पर 3 विकेट

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप 2023 के मैच में इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद ने विश्व कप का बेस्ट बॉलिंग फिगर हासिल कर लिया है। दरअसल, अभी तक विश्व कप में उनका सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग प्रदर्शन 54 रन देकर 3 विकेट था जो उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लिया था, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ रविवार को उन्होंने 10 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट हासिल कर लिए।

विश्व कप में अभी तक का बेस्ट प्रदर्शन

इंग्लैंड के इस जादुई स्पिनर ने विश्व कप में पहले भी 3 विकेट चटकाए हैं। 2019 विश्व कप में उन्होंने 2 बार ऐसा किया था। 2019 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ ही आदिल रशीद ने 66 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। वह उनका पहला बेस्ट बॉलिंग फिगर था। उसी टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आदिल ने फिर से 54 रन देकर 3 विकेट लिए थे और अब 2023 में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 42 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

तीन बड़े विकेट लिए रशीद ने


आदिल रशीद ने अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान, रहमत शाह और ऑलराउंडर राशिद खान का विकेट चटकाया। आदिल रशीद ने ही अफगानिस्तान की सबसे बड़ी साझेदारी को तोड़ा था। जादरान के विकेट के साथ पहले विकेट के लिए हुई 114 रन की साझेदारी टूटी थी। इसके बाद आदिल ने रहमत शाह को भी पवेलियन भेजने का काम किया। आखिर में खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे राशिद खान को भी आदिल ने पवेलियन भेजने का काम किया। राशिद ने 22 गेंद में 23 रन की पारी खेली।
अफगानिस्तान 284 पर ऑलआउट

आदिल रशीद की इस गेंदबाजी की बदौलत अफगानिस्तान की टीम 49.5 ओवर में 284 रन पर ऑलआउट हो गई। अफगानिस्तान की ओर से रहमानुल्लाह गुरबाज ने सबसे अधिक 80 रन की पारी खेली। गुरबाज ने जादरान के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 114 रन जोड़े। जादरान के विकेट के साथ यह साझेदारी टूट गई थी। मिडिल ओवर्स में अफगानिस्तान की टीम बैकफुट पर चली गई थी, लेकिन अंतिम ओवर्स में इकराम अलीखिल ने 58 रन की अहम पारी खेली, जिसकी बदौलत अफगानिस्तान की टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चीन ने की पुष्टि, 19 नवंबर को शेनझेन में मिलेंगे ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग
चीन ने की पुष्टि, 19 नवंबर को शेनझेन में मिलेंगे ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology