Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

विश्वकप 2023: तय हुई 15 सदस्यीय टीम, राहुल टीम में, सैमसन के साथ कृष्णा और तिलक वर्मा बाहर

विश्व कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होगा। इस टूर्नामेंट के लिए लगभग सभी टीमों ने तैयारी कर ली है। भारत ने भी खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार कर ली है, लेकिन इसकी अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 03 Sep 2023 12:57:35

विश्वकप 2023: तय हुई 15 सदस्यीय टीम, राहुल टीम में, सैमसन के साथ कृष्णा और तिलक वर्मा बाहर

नई दिल्ली। विश्व कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होगा। इस टूर्नामेंट के लिए लगभग सभी टीमों ने तैयारी कर ली है। भारत ने भी खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार कर ली है, लेकिन इसकी अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। यह क्रिकेट के इतिहास में पहली बार है, जब पूरे वर्ल्ड कप का आयोजन भारत की धरती पर खेला जाएगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने विश्व कप के लिए टीम इंडिया का चयन कर लिया है। संजू सैमसन को टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। सैमसन एशिया कप 2023 के लिए भी रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर भारतीय टीम के साथ श्रीलंका गए हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक बीसीसीआई ने विश्व कप के लिए 15 सदस्यों वाली भारतीय टीम का चयन कर लिया है। केएल राहुल को टीम में जगह दी गई है, जबकि संजू सैमसन को मौका नहीं मिला है। सैमसन के साथ-साथ प्रसिद्ध कृष्णा और तिलक वर्मा भी भारतीय टीम में जगह नहीं बना सके हैं। ईशान किशन को टीम में जगह मिली है। बीसीसीआई ने विराट कोहली, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव को भी जगह दी है। पाकिस्तान के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को टीम में जगह दी गई है। इसके साथ ही टीम में शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव भी शामिल हैं।
सिर्फ एक स्पिनर को दी टीम में जगह

रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई की चयन समिति ने ऑलराउंडर के रूप में चार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल को टीम इंडिया में जगह दी है। वहीं, गेंदबाजी विभाग में एकमात्र स्पिनर कुलदीप यादव को रखा गया है तो बतौर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी को शामिल किया गया है।

विश्व कप 2023 के लिए 15 सदस्यीय भारत की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन(विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology