न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

9 साल बाद हॉकी में जीता गोल्ड, जापान को हरा भारत ने पक्का किया पेरिस ओलम्पिक का टिकट

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने चीन में आयोजित 19वें एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया है। भारत ने हाकी के फ़ाइनल मुक़ाबले में गत चैम्पियन जापान को 5-1 के बड़े अंतर से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 06 Oct 2023 7:35:44

9 साल बाद हॉकी में जीता गोल्ड, जापान को हरा भारत ने पक्का किया पेरिस ओलम्पिक का टिकट

नई दिल्ली। चीन में चल रहे 19वें एशियन गेम्स में भारतीय दल ने कमोबेश हर खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करने के साथ कई गोल्ड, सिल्वर व ब्रांच मेडल अपने नाम करने में सफलता प्राप्त की है। सफलता की इसी फेहरिस्त में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने चीन में आयोजित 19वें एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया है। भारत ने हाकी के फ़ाइनल मुक़ाबले में गत चैम्पियन जापान को 5-1 के बड़े अंतर से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ भारत ने हॉकी में नौ साल बाद इन खेलों में गोल्ड मेडल हासिल किया है। पिछली बार एशियाई खेलों में भारत ने 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में गोल्ड जीता था।

जीत के साथ ही पक्का हुआ पेरिस ओलम्पिक टिकट

इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अगले साल के पेरिस ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। भारत की ओर से मनप्रीत सिंह ने 25वें मिनट, हरमनप्रीत सिंह ने 32वें और 59वें मिनट, अमित रोहिदास ने 36वें मिनट और अभिषेक ने 48वें मिनट में गोल दागे। जापान के लिए एकमात्र गोल तनाका ने 51वें मिनट में किया। इस शानदार प्रदर्शन के चलते भारत ने एशियन गेम्स में चौथी बार पीला तमगा अपने नाम किया है। भारतीय टीम अब 1966, 1998, 2014 और 2023 में गोल्ड मेडल जीत चुकी है।

9 बार जीता सिल्वर, तीन बार ब्राॅन्ज

भारत ने नौ बार 1958, 1962, 1970, 1974, 1978, 1982, 1990, 1994, 2002 एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल और तीन बार 1986, 2010 और 2018 एशियाई खेलों में ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया है। पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा आठ बार (1958, 1962, 1970, 1974, 1978, 1982, 1990, 2010) गोल्ड जीता है। वहीं, भारत और दक्षिण कोरिया ने चार-चार बार और जापान ने एक बार गोल्ड जीता है। भारतीय हॉकी टीम ने स्वर्ण जीतने के साथ-साथ 2024 में पेरिस में होने वाले ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत