न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने शतक से ओली पोप ने चौथे दिन के लिए खींचा मैच, भारत पर बनाई 126 रन की बढ़त

तीसरे दिन के खेल का आकर्षण इंग्लैंड के उपकप्तान ओली पोप रहे जिन्होंने अपने शतक की बदौलत मैच में न सिर्फ भारत पर 126 रन की बढ़त बनाने में सफलता प्राप्त की अपितु मैच को चौथे दिन तक अपने पास रखने में कामयाब रहे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 27 Jan 2024 6:56:50

अपने शतक से ओली पोप ने चौथे दिन के लिए खींचा मैच, भारत पर बनाई 126 रन की बढ़त

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुक़ाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। तीसरे दिन के खेल का आकर्षण इंग्लैंड के उपकप्तान ओली पोप रहे जिन्होंने अपने शतक की बदौलत मैच में न सिर्फ भारत पर 126 रन की बढ़त बनाने में सफलता प्राप्त की अपितु मैच को चौथे दिन तक अपने पास रखने में कामयाब रहे। ओली पोप इंग्लैंड के लिए आखिरी उम्मीद हैं जो उन्हें कल भारत बड़ी रन संख्या देने में कामयाब हो सकते हैं।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में छह विकेट गंवाकर 316 रन बना लिए हैं। ओली पोप ने बेहतरीन शतक लगाते हुए इंग्लैंड को इस मैच में बनाए रखा है। इस शतक की मदद से इंग्लैंड ने दूसरी पारी में भारत पर 126 रन की बढ़त बना ली है। पोप 208 गेंद पर 17 चौके की मदद से 148 रन बनाकर नाबाद हैं। उनका साथ रेहान अहमद दे रहे हैं। रेहान अब तक 31 गेंद पर 16 रन बना चुके हैं।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 246 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने आज अपनी पहली पारी में सात विकेट गंवाकर 421 रन से आगे खेलना शुरू किया। लेकिन टीम ज्यादा देर नहीं टिक पाई और मात्र 15 रन पर बचे हुए तीन विकेट गवां दिये। इस मैच में रवींद्र जडेजा शतक से चूकने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने।

दूसरी पारी में इंग्लैंड ने बैजबॉल का असर दिखाते हुए आक्रामक बल्लेबाजी शुरू की। लंच तक इंग्लैंड ने 15 ओवर में एक विकेट गंवाकर 89 रन बना लिए थे। लेकिन इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने रिवर्स-स्विंग के शानदार स्पैल से जान फूंक दी, जबकि रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जड़ेजा ने अपनी फिरकी में इंग्लिश बल्लेबाजों को फंसाना शुरू किया।

जसप्रीत बुमराह ने लंच के बाद बेन डकेट को आउट कर भारत को ब्रेकथ्रू दिलाया। डकेट 52 गेंद पर 47 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद बुमराह ने अपने अगले ओवर में पूर्व कप्तान जो रूट को एलबीडबल्यू आउट किया। रूट सिर्फ दो रन ही बना पाए।

इसके बाद रवींद्र जडेजा ने जॉनी बेयरस्टो को क्लीन बोल्ड कर इंग्लैंड को चौथा झटका दिया। वह 24 गेंद पर 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इंग्लैंड की टीम मात्र 141 रन पर चार विकेट खोकर बैकफुट पर आ गई। 163 के स्कोर पर टीम को पांचवां झटका लगा और अश्विन ने कप्तान बेन स्टोक्स को क्लीन बोल्ड करते हुए इंग्लिश टीम की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया।

चायकाल तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट गंवाकर 172 रन बनाए। ओली पोप एक तरफ से छोर संभाले हुए थे। चाय के बाद ओली पोप ने तेजी से रन बनाने शुरू किए और टेस्ट करियर का अपना पांचवां शतक पूरा किया। लेकिन तभी अक्षर पटेल ने ओली पोप और बेन फोक्स के बीच छठे विकेट के लिए हुई 112 रन की साझेदारी को तोड़ दिया। उन्होंने फोक्स को क्लीन बोल्ड किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत