न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Wimbledon : सानिया और बोपन्ना की जोड़ी ने रचा इतिहास, मरे का सफर खत्म, जोकोविक जीते

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने रोहन बोपान्ना के साथ मिलकर इतिहास रच दिया। सानिया और बोपन्ना की जोड़ी साल के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 03 Jul 2021 11:14:05

Wimbledon : सानिया और बोपन्ना की जोड़ी ने रचा इतिहास, मरे का सफर खत्म, जोकोविक जीते

लंदन। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने रोहन बोपान्ना के साथ मिलकर इतिहास रच दिया। सानिया और बोपन्ना की जोड़ी साल के तीसरे ग्रैडस्लैम विंबलडन के मिश्रित युगल वर्ग के दूसरे राउंड में पहुंच गई है। टूर्नामेंट के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी भारतीय जोड़ी ने मिक्सड डबल्स के पहले दौर की बाधा पार की है। सानिया-बोपन्ना ने शुक्रवार को पहले दौर में रामकुमार रामनाथन और अंकिता रैना की भारतीय जोड़ी को सीधे सेटों में 6-2, 7-6 से मात दी।

सानिया-बोपन्ना को पहला सेट जीतने में ज्यादा जोर नहीं आया, लेकिन दूसरे सेट में उन्हें पसीना बहाना पड़ा। मिश्रित युगल में पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम में दो भारतीय जोड़ियां एक-दूसरे के आमने-सामने थीं। यह रामनाथन का पहला ग्रैंडस्लैम है। इससे पहले सानिया और अमेरिका की बेथेनी माटेक सैंड्स की जोड़ी महिला युगल के दूसरे दौर में पहुंच चुकी है, जबकि रैना और अमेरिका की लौरेन डेविस पहले दौर में हार गईं। बोपन्ना और दिविज शरण पुरुष युगल के पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाए।

शापोवालोव ने दी मरे को मात

चार साल बाद विंबलडन में वापसी कर रहे ब्रिटेन के एंडी मरे का सफर तीसरे दौर में ही खत्म हो गया। मरे को कनाडा के 10वीं वरीय डेनिस शापोवालोव के हाथों हार झेलनी पड़ी। दो बार के विंबलडन चैंपियन मरे को 22 साल के शापोवालोव ने 6-4, 6-2, 6-2 से मात दी। दो हिप सर्जरी के बाद मरे काफी समय तक टेनिस कोर्ट से दूर रहे थे। मरे अब 23 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक में खिताब बचाने उतरेंगे।

कुडला के खिलाफ जीत के साथ चौथे दौर में पहुंचे जोकोविक

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविक प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने तीसरे दौर में अमेरिका के क्वालिफायर खिलाड़ी डेनिस कुडला को दो घंटे तक चले मुकाबले में 6-4, 6-3, 7-6 (9-7) से हराया। यह विंबलडन में जोकोविक की 75वीं जीत है। अब उनके नाम चारों ग्रैंडस्लैम में 75 या इससे ज्यादा जीत हैं।

कारेन खाचानोव ने अमेरिका के फ्रांसिस टियाफो को 6-3, 6-4, 6-4 से हराया। टियाफो ने पहले दौर में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी स्टेफानोस सिटसिपास को मात दी थी। महिला वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त एरिना सबालेंका चौथे दौर में पहुंच गई हैं। बेलारूस की सबालेंका ने क्वालिफायर मारिया कैमिला ओसोरियो सेरानो को 6-0, 6-3 से हराया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?