न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Wimbledon : 18वीं बार प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे फेडरर, दूसरे दौर में हारीं सानिया-बेथानी की जोड़ी

स्विट्जरलैंड के दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर ने साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। वे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 04 Jul 2021 12:50:25

Wimbledon : 18वीं बार प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे फेडरर, दूसरे दौर में हारीं सानिया-बेथानी की जोड़ी

लंदन। स्विट्जरलैंड के दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर ने साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। वे 18वीं बार विंबलडन के अंतिम-16 में जगह बनाने में सफल रहे हैं। 8 बार के चैंपियन फेडरर ने ब्रिटिश खिलाड़ी कैमरन नोरी को चार सेट में 6-4, 6-4, 5-7, 6-4 से हराया। वे करियर में 69वीं बार ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के चौथे दौर में खेलेंगे। अब उनका सामना सोमवार को इटली के लोरेंजो सोनेगो से होगा। फेडरर 5 हफ्ते बाद 40 साल के हो जाएंगे। वे अब तक 104 विंबलडन मैच जीत चुके हैं। फेडरर ओपन एरा में विंबलडन में अंतिम-16 तक पहुंचने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं।

सिलिक को मात देकर पहली बार प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे मेदवेदेव

दूसरी सीड के रूसी खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव शनिवार देर रात पूर्व चैंपियन मारिन सिलिक को मात देकर पहली बार विंबलडन के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। मेदवेदेव ने शुरुआती दो सेट गंवाने के बाद मैच 6-7, 3-6, 6-3, 6-3, 6-3 से जीता। अब उनका सामना पोलैंड के हर्बट हरकाज से होगा। सातवीं सीड इटली के मातेओ बेरेटिनी और 23वीं सीड लोरेंजो सोनेगो चौथे दौर में पहुंच गए हैं। स्पेन के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अमेरिका के टेलर फ्रिट्स को मात दी। महिला वर्ग में नं.1 खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने चेक गणराज्य की कैटरिना सिनिकोवा को 6-3, 7-5 से मात देकर चौथे राउंड में जगह बनाई। एंजेलिक कर्बर ने एलिकसांड्रा सासनोविच को 2-6, 6-0, 6-1 से हराया।

महिला युगल के दूसरे दौर में ही हारीं सानिया-बेथानी की जोड़ी

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनकी अमेरिकी जोड़ीदार बेथानी माटेक-सैंड्स महिला युगल के दूसरे दौर में हारकर विंबलडन से बाहर हो गई। तीन साल के बाद इस टूर्नामेंट में वापसी कर रही सानिया-बेथानी को वेरोनिका कुडरमेतोवा और एलेना वेस्नीना की रूसी जोड़ी से एक घंटे 28 मिनट तक चले मुकाबले में 4-6, 3-6 से हार झेलनी पड़ी। मिश्रित युगल में सानिया की चुनौती बाकी है। वे रोहन बोपन्ना के साथ दूसरे दौर में पहुंच चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत