न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Wimbledon : फेडरर ने बढ़ाया 9वें खिताब की ओर एक और कदम, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, जोकोविक भी जीते

स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर वर्ष 1968 में ओपन एरा की शुरुआत के बाद से विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले सबसे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 06 Jul 2021 11:34:49

Wimbledon : फेडरर ने बढ़ाया 9वें खिताब की ओर एक और कदम, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, जोकोविक भी जीते

लंदन। स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर वर्ष 1968 में ओपन एरा की शुरुआत के बाद से विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गए हैं। 39 वर्षीय फेडरर ने सोमवार को वर्ष के तीसरे ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में इटली के लोरेंजो सोनेगो को 7-5, 6-4, 6-2 से हराया। विंबलडन में यह फेडरर की 118वीं जीत है। वे 18वीं बार अंतिम-8 में पहुंचे हैं। लंबे समय के बाद चोट से वापसी कर रहे फेडरर हर मैच के साथ बेहतर होते जा रहे है। वे पिछले साल घुटने की दो सर्जरी और रिहैबिलिटेशन के बाद वापस आए हैं। 8 बार के चैंपियन फेडरर सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए या तो दूसरी वरीयता प्राप्त डेनियल मेदवेदेव या 14वीं सीड ह्यूबर्ट हर्काज से टक्कर लेंगे।

जोकोविक ने की आर्थर गोरे की बराबरी

मौजूदा चैंपियन नोवाक जोकोविक ने सोमवार को यहां 12वीं बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। कनाडा के डेनिस शापोवालोव, इटली के मैटियो बेरेटिनी, हंगरी के मार्टन फुकसोविच और रूस के कारेन खाचनोव पहली बार अंतिम-8 में पहुंचे हैं। नंबर एक खिलाड़ी जोकोविक ने 17वीं वरीयता प्राप्त क्रिस्टियन गारिन को 6-2, 6-4, 6-2 से हराया। वे 50वीं बार किसी ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं।

विंबलडन में सर्वाधिक बार इस मुकाम तक पहुंचने वाले खिलाड़ियों की सूची में फेडरर (18) और जिम्मी कोनर्स (14) के बाद जोकोविक अब आर्थर गोरे के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। गोरे ने विंबलडन में अपना पहला मैच 1888 जबकि जोकोविक ने 2005 में डेब्यू किया था। खाचनोव ने अमेरिका के सेबेस्टियन कोर्डा को 3-6, 6-4, 6-3, 5-7, 10-8 से, शापोवालोव ने राबर्टो बातिस्ता आगुट को 6-1, 6-3, 7-5 से, बेरेटिनी ने इलिया इवाश्का को 6-4, 6-3, 6-1 से और फुकसोविच ने आंद्रे रुबलेव को 6-3, 4-6, 4-6, 6-0, 6-3 से मात दी।

बार्टी ने फ्रेंच ओपन चैंपियन क्रेजसिकोवा को हराया

महिलाओं में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी भी पहली बार विंबलडन क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहीं। उन्होंने फ्रेंच ओपन चैंपियन बारबोरा क्रेजसिकोवा को 7-5, 6-3 से हराया। ट्यूनिशिया की ओंस जाबेर विंबलडन अंतिम-8 में पहुंचने वाली अरब देशों की पहली महिला खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने 2020 की फ्रेंच ओपन की चैंपियन इगा स्वियातेक को 5-7, 6-1, 6-1 से परास्त किया। दूसरी वरीयता प्राप्त सबालेंका ने इलेना रिबाकिना को 6-3, 4-6, 6-3 से और कारोलिना पिलिसकोवा ने लियुडमिला समसोनोवा को 6-2, 6-3 से शिकस्त दी। एक अन्य प्री क्वार्टर फाइनल में कारोलिना मुचोवा ने पाउला बाडोसा को 7-6, 6-4 से मात दी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत