न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Wimbledon : महिला वर्ग की खिताबी भिड़ंत तय, नं.1 एश्ले बार्टी और कैरोलिना प्लिसकोवा में होगी टक्कर

ग्रास कोर्ट पर खेले जाने वाले साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट में महिला वर्ग का खिताबी मुकाबला तय हो गया है। शनिवार को होने वाले ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 09 Jul 2021 11:41:53

Wimbledon : महिला वर्ग की खिताबी भिड़ंत तय, नं.1 एश्ले बार्टी और कैरोलिना प्लिसकोवा में होगी टक्कर

ग्रास कोर्ट पर खेले जाने वाले साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट में महिला वर्ग का खिताबी मुकाबला तय हो गया है। शनिवार को होने वाले फाइनल में दुनिया की नं.1 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी की टक्कर वर्ल्ड नं. 13 चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा से होगी। बार्टी के खाते में एक ग्रैंडस्लैम ट्रॉफी है। वे 2019 में फ्रेंच ओपन के विमंस सिंगल्स में चैंपियन रही थीं।

उसके बाद उन्होंने सिर्फ एक बार ऑस्ट्रेलियन ओपन में सेमीफाइनल खेला था। वे करियर में दूसरी बार किसी ग्रैंडस्लैम का फाइनल खेलेंगी। 25 वर्षीय बार्टी ने पहले सेमीफाइनल में जर्मनी की एंजेलिक कर्बर को 6-3, 7-6 (7-3) से हराया। कर्बर ने यहां 2018 में खिताब जीता था। बार्टी के लिए फाइनल तक पहुंचना आसान नहीं रहा क्योंकि उन्होंने पिछले महीने कूल्हे के चोटिल होने के बाद खेलना बंद कर दिया था।

प्लिसकोवा ने सेमीफाइनल में सबलेंका को दी मात

गुरुवार को ही खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में प्लिसकोवा ने वर्ल्ड नंबर-4 बेलारूस की अरिना सबलेंका को 5-7, 6-4, 6-4 से शिकस्त दी। मुकाबला 1 घंटे और 53 मिनट तक चला। पहला सेट हारने के बाद प्लिसकोवा ने शानदार वापसी की। प्लिसकोवा इससे पहले विंबलडन में कभी क्वार्टर फाइनल तक नहीं पहुंच सकी थीं। वे 9वीं बार टूर्नामेंट में खेल रही हैं। करियर में उन्होंने सिर्फ 2 बार किसी ग्रैंडस्लैम का सेमीफाइनल खेला है। यह उपलब्धि उन्होंने 2017 फ्रेंच ओपन और 2019 ऑस्ट्रेलियन ओपन में हासिल की थी।

आज खेले जाएंगे पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल

विंबलडन में आज शुक्रवार को पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाने हैं। दुनिया के नं. 1 खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक तो कोर्ट पर उतरेंगे ही साथ ही नजर 14वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी पोलैंड के हरकाज पर भी होगी, जिन्होंने क्वार्टर फाइनल में 8 बार के चैंपियन रोजर फेडरर को शिकस्त दी थी। हरकाज का सामना 7वीं सीड इटली के बेरेटिनी से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में जोकोविक की टक्कर 10वीं सीड रूस के डी. शापोवालोव से होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत