न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 World Cup 2024 Final: क्या टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की उम्मीदों को पूरा करेंगे विराट कोहली!

भारत को अब इस विश्व कप ट्रॉफी को अपनी झोली में डालने के लिए कल दक्षिण अफ्रीका से अहम मुकाबला खेलना है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 28 Jun 2024 2:41:04

T20 World Cup 2024 Final: क्या टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की उम्मीदों को पूरा करेंगे विराट कोहली!

आईपीएल में बल्ले से जबरदस्त प्रहार करने वाले टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ी विराट कोहली जब T20विश्व कप 2024 के लिए न्यूयॉर्क पहुँचे तो पूरा क्रिकेट समुदाय यह सोच रहा था कि एक बार फिर से विराट कोहली की बेहतरीन पारियाँ देखने को मिलेंगी। किन्तु ऐसा हो न सका। T20WC के शुरूआती मुकाबले से लेकर कल खेले गए सेमीफाइनल तक विराट कोहली का बल्ला पूरी तरह से खामोश नजर आया है।

भारत को अब इस विश्व कप ट्रॉफी को अपनी झोली में डालने के लिए कल दक्षिण अफ्रीका से अहम मुकाबला खेलना है। टीम इंडिया के प्रशंसकों के साथ-साथ टीम इंडिया के साथी खिलाड़ी और मैनेजमेंट के जहन में सिर्फ एक सवाल घूम रहा है कि क्या फाइनल में भी विराट कोहली का बल्ला खामोश रहेगा या फिर वह तूफानी अंदाज में गरजेगा। हालांकि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को पूरा भरोसा है कि फाइनल में विराट कोहली जरूर टीम इंडिया को दमदार शुरूआत देंगे।

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में जरूर पहुंच गई है, लेकिन विराट कोहली का खराब फॉर्म परेशानी का सबब बना हुआ है। इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली 9 गेंदों पर 9 रन बनाकर रीस टॉपसी की गेंद पर बोल्ड हुए। दरअसल, यह वर्ल्ड कप विराट कोहली के लिए सबसे बुरा रहा है। इस वर्ल्ड कप में विराट कोहली लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। हालांकि, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली का बचाव किया है। रोहित शर्मा ने कहा कि विराट कोहली क्लास प्लेयर हैं, वह फाइनल में रन बनाएंगे, फॉर्म परेशानी का सबब नहीं है।

दरअसल, इस टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली के आंकड़ों पर नजर डालें तो बेहद शर्मनाक है। भारतीय टीम ने अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज आयरलैंड के खिलाफ किया। आयरलैंड के खिलाफ विराट कोहली 5 गेंदों पर 1 रन बनाकर पवैलियन लौट गए। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ पूर्व भारतीय कप्तान ने 3 गेंदों पर 4 रन बनाए, जबकि अमेरिका के खिलाफ विराट कोहली बिना कोई रन बनाए चलते बने। विराट कोहली के खराब फॉर्म का सिलसिला यहीं नहीं रूका, अफगानिस्तान के खिलाफ 24 गेंदों पर 24 रन बनाकर पवैलियन का रूख कर गए।

भारतीय टीम ने सुपर-8 राउंड में बांग्लादेश के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेला। बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली जरूर थोड़ी लय में दिखे। इस मैच में विराट कोहली ने 28 गेंदों पर 37 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय फैंस को विराट कोहली से बड़ी उम्मीदें थी, लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान ने निराश किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली 5 गेंदों पर बिना कोई रन बनाए जोश हेजलवुड का शिकार बने। वहीं, अब इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली के फ्लॉप शो ने भारतीय टीम मैनेजमेंट और प्रशंसकों का सिरदर्द बढ़ा दिया है।

कहते हैं उम्मीद पर दुनिया कायम है। क्या टीम इंडिया के बल्लेबाज अपने प्रशंसकों की उम्मीदों को पूरा करते हुए पिछले 11 साल से विश्व विजेता बनने के ख्वाब देखते आ रहे देश को एक बार फिर से यह ख्वाब हकीकत में बदलने का प्रयास करते नजर आएंगे या फिर यह समझाएंगे कि अब उनका करियर पूरी तरह से ढलान पर आ चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल