न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या चैम्पियन्स ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी टीम इंडिया, चौंकाने वाली है रिपोर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो टीम इंडिया पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस बात को ध्यान में रखते हुए टूर्नामेंट की तैयारी कर रहा है कि टीम इंडिया उनकी मेज़बानी में खेली जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान आएगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 29 May 2024 3:00:43

क्या चैम्पियन्स ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी टीम इंडिया, चौंकाने वाली है रिपोर्ट

T20WC की शुरूआत 1 जून से होने जा रही है। समय के अंतर के चलते भारत में यह प्रतियोगिता 2 जून से शुरू होगी। विश्व स्तर पर यह क्रिकेट का एक बड़ा आयोजन है जो इस बार वेस्ट इंडीज और अमेरिका के सह आयोजन में हो रहा है। इसके बाद भारतीय टीम को 2025 में पाकिस्तान में होने वाली चैम्पियन्स ट्रॉफी के लिए तैयारी करनी है। टूर्नामेंट की मेज़बानी पाकिस्तान के पास है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर तलवार लटकी हुई है, जो हटने का नाम नहीं ले रही है। भारत और पाकिस्तान के आपसी रिश्तों में कड़वाहट के चलते टीम इंडिया का पाकिस्तान जाकर खेलना सम्भव नजर नहीं आ रहा है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो टीम इंडिया पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस बात को ध्यान में रखते हुए टूर्नामेंट की तैयारी कर रहा है कि टीम इंडिया उनकी मेज़बानी में खेली जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान आएगी।

इस महीने की शुरुआत में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा था कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का पाकिस्तान जाना सरकार के फैसले पर निर्भर करेगा। इन परिस्थितियों को देखते हुए भी पाकिस्तान ने किसी तरह का कोई दूसरा तरीका नहीं खोजा है।

जैसे 2023 में खेला गया एशिया कप हाइब्रिड मॉडल में हुआ था, पाकिस्तान उस तरह का कोई प्लान नहीं बना रहा है। एशिया कप 2023 की मेज़बानी भी पाकिस्तान के पास थी, लेकिन टीम इंडिया ने टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं किया था। टीम इंडिया के इंकार के बाद एशिया कप को हाइब्रिड मॉडल के तहत करवाया गया था। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के सभी मैच श्रीलंका की मेज़बानी में खेले थे। इसके अलावा एशिया कप के नॉकआउट मैच भी श्रीलंका में ही खेले गए थे।

लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट की एक ताज़ा रिपोर्ट की माने तो पाकिस्तान बोर्ड किसी भी तरह के प्लान 'बी' की तैयार नहीं कर रहा है। पाकिस्तान बोर्ड इसी बात की उम्मीद लगाए हुए है कि टीम इंडिया टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी। पाक बोर्ड ने हाइब्रिड मॉडल को अपनाने से इनकार कर दिया है।

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि पाकिस्तान बोर्ड किसी दूसरे देश के साथ हाइब्रिड मॉडल को लेकर भी बात नहीं कर रहा है, जिससे भारतीय टीम कहीं और टूर्नामेंट के मैच खेल सके, जैसे एशिया कप 2023 में हुआ था। पाकिस्तान की तैयारी के मुताबिक टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले लाहौर में खेलने हैं।

हाालंकि अभी इसको लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाएगी या फिर हाइब्रिड मॉडल अपनाया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल