न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या मिथुन मन्हास होंगे BCCI के नए अध्यक्ष? जानिए कब होगा ऐलान, नहीं खेला एक भी अन्तर्राष्ट्रीय मैच

इस महीने की 28 तारीख को बीसीसीआई की 94वीं वार्षिक आम सभा आयोजित की जानी है, और इसी दिन नए अध्यक्ष के नाम का आधिकारिक ऐलान भी किया जाएगा। लेकिन इस ऐलान से पहले ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है, और अधिकतर सूत्रों के मुताबिक पूर्व घरेलू क्रिकेटर मिथुन मन्हास को बोर्ड का नया अध्यक्ष बनाए जाने की तैयारी पूरी हो चुकी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 21 Sep 2025 12:40:21

क्या मिथुन मन्हास होंगे BCCI के नए अध्यक्ष? जानिए कब होगा ऐलान, नहीं खेला एक भी अन्तर्राष्ट्रीय मैच

भारत के सबसे ताकतवर और समृद्ध क्रिकेट संस्थान, बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड, अब नए अध्यक्ष के चयन की दिशा में बढ़ चुका है। इस महीने की 28 तारीख को बीसीसीआई की 94वीं वार्षिक आम सभा आयोजित की जानी है, और इसी दिन नए अध्यक्ष के नाम का आधिकारिक ऐलान भी किया जाएगा। लेकिन इस ऐलान से पहले ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है, और अधिकतर सूत्रों के मुताबिक पूर्व घरेलू क्रिकेटर मिथुन मन्हास को बोर्ड का नया अध्यक्ष बनाए जाने की तैयारी पूरी हो चुकी है।

शनिवार को दिल्ली में बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारियों की एक अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए मन्हास के नाम पर लगभगसर्वसम्मति बनती दिखी। इस बैठक ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बीसीसीआई इस बार एक ऐसे व्यक्ति को शीर्ष पद की जिम्मेदारी देने जा रही है, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कभी भारत का प्रतिनिधित्व नहीं किया, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है।

पूर्व अध्यक्ष रोजर बिन्नी का कार्यकाल अब समाप्ति की ओर है। बीसीसीआई के संशोधित नियमों के तहत, 70 वर्ष की उम्र पूरी होने पर पद से हटना अनिवार्य है, और इसी नियम के तहत बिन्नी की विदाई तय मानी जा रही है। उनकी जगह मिथुन मन्हास का नाम अब सबसे आगे चल रहा है। दिलचस्प बात यह है कि मन्हास के नाम की चर्चा एकाएक सामने आई, जिसने सभी को थोड़ा चौंका जरूर दिया, लेकिन क्रिकेट और प्रशासन में उनका अनुभव इस पद के लिए उपयुक्त माना जा रहा है।

मिथुन मन्हास का क्रिकेट करियर भी गौर करने लायक है। उन्होंने भारत के लिए भले ही कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। मन्हास ने 157 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 9714 रन बनाए, जिनमें 27 शतक और 49 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स, पुणे वॉरियर्स और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी आईपीएल टीमों के साथ भी कोच और सपोर्ट स्टाफ के रूप में योगदान दिया है। बीते वर्षों में वे जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के प्रशासनिक कामकाज से भी जुड़े रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो नए बोर्ड में अन्य पदाधिकारियों की स्थिति लगभग तय है। राजीव शुक्ला उपाध्यक्ष बने रहेंगे, देवजीत सैकिया सचिव के पद पर बरकरार रहेंगे, जबकि रघुराम भट्ट कोषाध्यक्ष, प्रभतेज भाटिया संयुक्त सचिव और अरुण धूमल आईपीएल चेयरमैन के तौर पर अपनी भूमिकाएं निभाते रहेंगे।

यह भी ध्यान देने वाली बात है कि बीसीसीआई के संविधान में 2019 में बदलाव किए गए थे, जिसके तहत यह जोर दिया गया कि बोर्ड का नेतृत्व किसी क्रिकेटर के हाथों में होना चाहिए। सौरव गांगुली और रोजर बिन्नी दोनों ही भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं और अब अगर मिथुन मन्हास को अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है, तो यह पहली बार होगा जब कोई ऐसा शख्स इस पद पर बैठेगा, जिसने देश के लिए एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला हो।

बीसीसीआई का यह कदम इस दिशा में एक नई सोच का प्रतीक हो सकता है, जिसमें प्रशासनिक योग्यता और घरेलू क्रिकेट का अनुभव किसी व्यक्ति को शीर्ष पद के लिए उपयुक्त ठहराता है। अब सभी निगाहें 28 सितंबर पर टिक गई हैं, जब यह तय हो जाएगा कि क्या मिथुन मन्हास वाकई भारतीय क्रिकेट बोर्ड की कमान संभालने जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत