न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सूर्यकुमार को पत्नी, पृथ्वी और इरफान ने किया स्पेशल बर्थडे विश, उधर-कुंबले व जाफर ने गाया यह गाना

दाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव मंगलवार (14 सितंबर) को 31 साल के हो गए। उन्हें पिछले दिनों श्रीलंका दौरे पर बढ़िया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 Sep 2021 11:42:26

सूर्यकुमार को पत्नी, पृथ्वी और इरफान ने किया स्पेशल बर्थडे विश, उधर-कुंबले व जाफर ने गाया यह गाना

दाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव मंगलवार (14 सितंबर) को 31 साल के हो गए। उन्हें पिछले दिनों श्रीलंका दौरे पर बढ़िया प्रदर्शन के बाद टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड भी बुलाया गया था। हालांकि उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिल पाया। जन्मदिन के मौके पर सूर्यकुमार के लिए सोशल मीडिया पर दिनभर बधाइयों का तांता लगा रहा। साथी ओपनर पृथ्वी शॉ और हरफनमौला इरफान पठान ने उन्हें स्पेशल अंदाज में विश किया। पृथ्वी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बाजीगर और अंदाज अपना अपना के दो कॉमेडी सीन की नकल उतारते हुए वीडियो शेयर किया। साथ ही एक मजाकिया फोटो भी डाली।

इरफान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर आसमान की फोटो शेयर करते हुए लिखा- हैपी बर्थडे स्काई। बीसीसीआई और आईसीसी ने भी उन्हें बधाई दी। फिलहाल मुंबई इंडियंस के सदस्य सूर्यकुमार आईपीएल-14 के लिए यूएई में क्वांरटाइन है। इस मौके पर उनकी पत्नी देविशा शेट्टी भी उनके साथ थीं। मुंबई ने उनके लिए केक भेजा। देविशा ने सूर्य के लिए बेहद रोमांटिक पोस्ट लिखी। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया और लिखा कि मेरी जिंदगी के प्यार को हैप्पी हैप्पी बर्थडे।

तुम्हारे होने के लिए तुम्हें शुक्रिया और हर चीज के लिए शुक्रिया। मैं इस रिश्ते के लिए बहुत आभारी हूं जो 10 साल से चला आ रहा है। ये रिश्ता रॉ, रियल, ट्रांसपेरेंट और प्यार से भरा हुआ है। हम एक-दूसरे के बेस्ट क्रिटिक हैं और जरूरत पड़ने पर रियलिटी चेक दे सकते हैं। मुझे इस चीज से प्यार है कि हम अपने दिमाग में चल रही हर बात बिना जजमेंट के डर के बता सकते हैं। लव यू नाउ एंड फॉरएवर। सूर्य-देविशा की शादी 7 जुलाई 2016 को हुई थी।

suryakumar yadav,ipl-14,mumbai indians,prithvi shaw,surya birthday,anil kumble,wasim jaffer,kings eleven punjab,sports news in hindi

सूर्य खेल चुके हैं तीन वनडे और चार टी20 मैच

मूलत: उत्तर प्रदेश के रहने वाले सूर्यकुमार का जन्म 14 सितंबर 1990 को मुंबई में हुआ था। गली से खेलते हुए सूर्य भारतीय टीम में शामिल हो गए हैं। सूर्य अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में चुने गए हैं। वर्ष 2010 में पहला रणजी टूर्नामेंट खेलने वाले सूर्य के करियर की बात करें तो उन्होंने 77 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में 10 शतक और 20 अर्धशतक लगाए हैं।

आईपीएल में 108 मैच की 93 पारी में 19 बार नाबाद रहते हुए 12 हाफ सेंचुरी की मदद से 2197 रन बनाए हैं। मुंबई से पहले वे कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के सदस्य थे। आईपीएल-14 के पहले चरण में उन्होंने सात मैच में एक अर्धशतक की मदद से 173 रन जुटाए थे। इंटरनेशल क्रिकेट में सूर्य ने 3 वनडे में एक हाफ सेंचुरी की मदद से 124 जबकि टी20 में 4 मैच की 3 पारी में 139 रन बनाए हैं।

किंग्स इलेवन पंजाब के कार्यक्रम में कुंबले-जाफर ने बांधा समां

आईपीएल-14 का दूसरा चरण 19 सितंबर से यूएई में शुरू होने वाला है। इसके लिए सभी टीमें यूएई पहुंच गई हैं और छह दिन का क्वारंटाइन खत्म करके ट्रेनिंग शुरू कर चुकी हैं। मैदान पर जमकर पसीना बहाने के बाद फ्रेंजाइजियों ने खिलाड़ियों को रिलेक्स करने का भी इंतजाम किया हुआ है। किंग्स इलेवन पंजाब ने भी टीम के लिए गाना गाने का कार्यक्रम रखा। हेड कोच अनिल कुंबले और बल्लेबाजी कोच वसीम जाफर का अलग अवतार देखने को मिला।

टीम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि पीबीकेएस कराओके, क्रिकेट के दो दिग्गज एक अलग विकेट पर!’ वीडियो में कुंबले और जाफर गाना गाते दिखे। दोनों ने ‘कभी अलविदा ना कहना…’ गाना गाया। उल्लेखनीय है कि पंजाब ने आईपीएल-14 के पहले फेज में 8 में से 3 ही मैच जीते थे और टीम छठे स्थान पर है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत