न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टी-30 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम घोषित, दो साल बाद हुई आंद्रे रसेल की वापसी

अनुभवी तेज गेंदबाज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल की टीम में वापसी हुई है। यूएई में 2021 पुरुष टी20 विश्व कप के बाद पहली बार आंद्र रसेल सबसे छोटे प्रारूप के लिए वेस्टइंडीज की टीम में वापस आए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 10 Dec 2023 9:02:53

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टी-30 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम घोषित, दो साल बाद हुई आंद्रे रसेल की वापसी

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली 5 मैच की टी20 सीरीज के लिए करेबियाई टीम का ऐलान हो गया है। अनुभवी तेज गेंदबाज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल की टीम में वापसी हुई है। यूएई में 2021 पुरुष टी20 विश्व कप के बाद पहली बार आंद्र रसेल सबसे छोटे प्रारूप के लिए वेस्टइंडीज की टीम में वापस आए हैं।

35 वर्षीय रसेल ने हाल ही में अबू धाबी टी10 लीग में डेक्कन ग्लेडियेटर्स के लिए खेला, जहां उनकी टीम शनिवार को प्रतियोगिता के फाइनल में न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स से हार गई। अब वह मंगलवार को ब्रिजटाउन में पहले टी20 मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम से जुड़ेंगे और 21 दिसंबर तक रहेंगे। रसेल 2012 और 2016 टी20 विश्व कप जीतने वाली वेस्टइंडीज टीम के सदस्य रहे हैं और उन्होंने 67 टी20 मैच खेले हैं।

ऑलराउंडर मैथ्यू फोर्ड को वनडे टीम में शामिल किए जाने के बाद पहली बार टी20 टीम में शामिल किया गया है। जबकि एक अन्य ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड भी 2020 के बाद पहली बार सबसे छोटे प्रारूप में वापसी करने को तैयार हैं। बाएं हाथ के स्पिनर गुडाकेश मोती की भी वापसी हुई है। साथ ही निकोलस पूरन और जेसन होल्डर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।

वनडे कप्तान शाई होप टी20 में कप्तान रोवमैन पॉवेल के उप-कप्तान हैं। जबकि जॉनसन चार्ल्स, ओबेड मैककॉय, ओडियन स्मिथ और ओशेन थॉमस को इस साल अगस्त में भारत के खिलाफ श्रृंखला के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। यह 2023 में वेस्टइंडीज के लिए अंतिम घरेलू टी20 श्रृंखला होगी, क्योंकि वे जून 2024 में वेस्टइंडीज और यूएसए में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के लिए दो मेजबान टीमों में से एक बनने की तैयारी कर रहे हैं। सीडब्ल्यूआई पुरुष टीम के मुख्य चयनकर्ता डेसमंड हेन्स ने कहा, "हमने एक ऐसी टीम चुनी है जो हमें लगता है कि हमें उस टूर्नामेंट में सफलता का सबसे अच्छा मौका देगी। हम प्रतियोगिता से पहले आकलन करना जारी रखेंगे।"

वेस्टइंडीज टीम

रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शाई होप (उप-कप्तान), रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, अल्ज़ारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोती, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड और रोमारियो शेफर्ड

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल