न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T-20 में वेस्टइंडीज का शानदार प्रदर्शन जारी, पहले मैच में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया, आंद्रे रसेल रहे हीरो

आंद्रे रसेल ने वेस्टइंडीज के लिए बेहतरीन गेंदबाज की। उन्होंने 3 विकेट लिए और अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 19 रन दिए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 13 Dec 2023 1:10:30

T-20 में वेस्टइंडीज का शानदार प्रदर्शन जारी, पहले मैच में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया, आंद्रे रसेल रहे हीरो

टी20 क्रिकेट में वेस्टइंडीज की टीम शानदार फॉर्म में चल रही है। इस साल रोवमैन पॉवेल की कप्तानी में उसने पहले साउथ अफ्रीका को साउथ अफ्रीका में 2-1 से हराया। फिर टीम इंडिया को अपनी सरजमीं पर 3-2 से हराया। इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में उसने 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम खराब फॉर्म से गुजर रही है। वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक भी न पहुंच पाने के बाद टीम वेस्टइंडीज से वनडे सीरीज 2-1 से हारी।

वेस्टइंडीज ने टी20 में अपना मजबूत प्रदर्शन जारी रखते हुए इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में जीत हासिल की। बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में मंगलवार, 12 दिसंबर को खेला गया मैच बारिश से प्रभावित रहा। यह मैच 2 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे आंद्रे रसेल के नाम रहा। वह अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

इंग्लैंड को 19.3 ओवर में 171 रन पर रोकने के बाद वेस्टइंडीज ने 4 विकेट और 11 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज की पारी के दौरान बारिश ने खलल डाला। कैरेबियाई टीम ने बारबडोस में सबसे बड़ा टारगेट चेज किया था। इस वेन्यू पर उसका पिछला सफल चेज 155 रन का था। इंग्लैंड के खिलाफ उसने ऐसा 2014 में किया था।

वेस्टइंडीज की जीत के हीरो आंद्रे रसेल

वेस्टइंडीज की जीत के हीरो आंद्रे रसेल रहे। वह 2021 टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार टी20 मैच खेले। अगले जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम में शामिल होने के लिए तैयार रसेल ने निराश नहीं किया। उन्होंने अपने कप्तान पॉवेल और मुख्य कोच डैरेन सैमी से मिले समर्थन को जाया नहीं जाने दिया।

आंद्रे रसेल ने वेस्टइंडीज के लिए बेहतरीन गेंदबाज की। उन्होंने 3 विकेट लिए और अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 19 रन दिए। बल्लेबाजी की बात करें तो रसेल ने फिनिशर की भूमिका निभाई और सिर्फ 14 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाकर वेस्टइंडीज को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला और जीत दिलाई।

रसेल ने तोड़ी साल्ट और बटलर की साझेदारी

रसेल ने खतरनाक दिख रही इंग्लैंड की ओपनिंग जोड़ी को तोड़ा। फिल साल्ट और कप्तान जोस बटलर ने 6 ओवरों में 77 रन जोड़े। साल्ट ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे और 20 गेंदों में 40 रन बनाए। इसमें एक छक्का और 6 चौके शामिल हैं। हालांकि, रसेल ने पावरप्ले के बाद पहले ओवर में सॉल्ट को आउट कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत